हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी पर गिरा बड़ा पत्थर,छत पर गिरता तो.....वीडियो वायरल

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां हरिद्वार से नैनीताल हाईकोर्ट जा रहे हेल्थ अफसरों की गाड़ी पर पहाड़ से एक विशाल पत्थर गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घटना हल्द्वानी के पास पहाड़ी क्षेत्र की है, जहां अचानक गिरा यह पत्थर गाड़ी के बोनट पर जा टकराया और वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि पत्थर थोड़ा आगे नहीं गिरा, वरना यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पत्थर गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article