Watch: 7 साल के बच्चे ने बनाया अनोखा जलेबी, देखकर आप भी कहेंगे- वाह क्या जलेबी है

Watch: 7 साल के बच्चे ने बनाया अनोखा जलेबी, देखकर आप भी कहेंगे- वाह क्या जलेबी है

Watch: अगर आपके पास हनुर है तो सोशल मीडिया की दुनिया में आप रातों-रातों वायरल हो सकते है। यह ऐसा  प्लेटफॉर्म है जहां हर कोई अपनी प्रतिभा को लोगों के साथ साझा कर सकते है। इन दिनों इंटरनेट पर एक 7 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहतरीन तरीके से जलेबी बना रहा है। इस प्यारे क्लिप को देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे है।

छोटे-छोटे बर्तनों में बनाता है जलेबी

वायरल हो रहे इस बच्चे का नाम सभ्या है, जो अपनी रसोई में जलेबी बना रहा है। वीडियो के शुरूआत में वह कहता है, “आज हम छोटू-छोटू जलेबी बनाएंगे” इसके बाद वह विस्तार से जलेबी बनाने के सभी उपयोगी सामानों के बारे में बताते हुए छोटे-छोटे बर्तनों में जलेबी बनाते दिख रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर बेबी शेफ सभ्या और मॉमी नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस हैंडल पर विभिन्न तरह के खाने का वीडियो अपलोड किया गया है। जिसमें ये बच्चा कभी राजस्थानी पापड़ तो कभी चॉकलेट केक बनाते रहता है और सभी वीडियो पर हजारों व्यूज, लाइक और कमेंट्स हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो के इंटरनेट पर साझा करने बाद 74 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर 3 हजार से अधिक लाइक्स मिले है और इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर का दिल जीत लिया है। लोग छोटी बच्ची के मेहनत की तारिफ कर रहे है। सायशा सिंह नाम की एक यूजर ने लिखा, “सर्दियों में गर्मा-गर्म जलेबी मुझे बहुत पसंद है।” कृतिका सांगर ने कमेंट किया, “यह बहुत प्यारा है। ” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इतने प्यारे बर्तन कहाँ से लाते हो”

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password