Advertisment

Ujjain News: उज्जैन के अस्पताल में रातों रात बना डाला 100 बेड का कोरोना वॉर्ड, भरपूर मिलेगी ऑक्सीजन...

author-image
Bansal News
Ujjain News: उज्जैन के अस्पताल में रातों रात बना डाला 100 बेड का कोरोना वॉर्ड, भरपूर मिलेगी ऑक्सीजन...

उज्जैन। प्रदेश में कोरोना महामारी अपने प्रचंड दौर में है। रोजाना सैकड़ों नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश के अस्पतालों में मरीज पटे पड़े हैं। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की काफी किल्लत देखने को मिल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के आर्डी गार्डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 100 बेड का कोरोना वॉर्ड तैयार किया गया है। इस वॉर्ड में मरीजों के लिए 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। वहीं मरीजों की हर समय देखभाल के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहेगा।

Advertisment

बता दें कि इस अस्पताल में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशनें भी लगाई गईं हैं। इन मशीनों के जरिए ऑटोमेटिक ऑक्सीजन की सप्लाई होती रहेगी। इस वॉर्ड में 100 बेड लगाए गए हैं। यहां एक साथ सभी मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। यहां ऑक्सीजन की कमी न हो इसलिए अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन टैंक भी लगाया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर सुधाकर वैद्य ने बताया कि इस अस्पताल को ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए बनाया गया है।

24 घंटे उपलब्ध रहेगी ऑक्सीजन....
यहां भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके। यहां हर बेड पर एक-एक मशीन रहेगी जो वातावरण से निर्मित होगी। यहां ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। बता दें कि प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना सैकड़ों नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार की बात करें तो प्रदेशभर में 12,897 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 79 लोगों की मौत हुई है। भोपाल में 1703 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

वहीं पांच लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह ने भी रविवार को जनता को संबोधित किया था। सीएम शिवराज सिंह ने जनता से कोरोना नियमों का पालन करने, मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील की है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें