-साल 1929 में पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया था।
-साल 1966 में दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने खुद को आग लगा ली थी।
-साल 1985 में फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
-साल 1994 में दक्षिण अफ़्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वां सदस्य राष्ट्र बना था।
-साल 1996 में बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नए प्रधानमंत्री चुने गए थे।
-साल 1999 में एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।
-साल 2006 में अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया था।
-साल 2007 में सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल संघ के अध्यक्ष बने थे।
-साल 2008 में सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाजों के ईधन (एटीफ) की कीमत में 18.5% की बढ़ोत्तरी की थी।