Aaj ka Rashifal 3 September Budhavar Parivartini Ekadashi Mesh Vrash Mithun Kark 2025 Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार बुधवार 3 सितम्बर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि रहेगी।
ऐसे में बुधवार 3 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बुधवार को आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो वो आपको वापस भी मिल सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में एकता का भाव आएगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। तनाव के चलते थकान महसूस करेंगे। संयम के साथ काम करें। 3 सितंबर को आपको हनुमान को गुड़-चने का भोग लगाने से लाभ होगा।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को दिन सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखना आपके लिए जरूरी है। आय में वृद्धि हो सकती है। बेफिजूल के खर्चों से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।
लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत में गिरावट होगी। सिरदर्द या थकान संभव हो सकती है। आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जा रही है। 3 सितंबर बुधवार एकादशी को आपको लक्ष्मी नारायण का ध्यान करने से लाभ होगा।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन वालों को दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी भी मामले में निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की सलाह दी जा रही है। करियर में सतर्क रहें। कामकाज में जोखिम लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारीयां मिल सकती है।
पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां सामने झेलनी पड़ सकती हैं। पुरानी गलतियों को लेकर सतर्क रहें। परिवार के सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य मे गिरावट आ सकती है। मानसिक तनाव से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 3 सितंबर के ज्योतिषीय उपाय में आपको तुलसी में जल अर्पित करने से लाभ होगा।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों को बुधवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम को कल पर न डालें। पिताजी के आशीर्वाद से आपके अटके काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी संबंधित समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे। शारीरिक रूप से थोड़ी थकावट महसूस कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आराम जरूरी है। 3 सितंबर को आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करने से लाभ होगा।