हाइलाइट्स
जम्मू में बारिश से 65 ट्रेनें रद्द।
कई ट्रेनों का बदला गया मार्ग।
भोपाल और एमपी के यात्री भी प्रभावित।
Jammu Train Cancellation: जम्मू और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने रेलवे सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। चक्की नदी में बाढ़ और मिट्टी धंसने की वजह से उत्तर रेलवे ने 65 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है और कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है। इसका असर केवल जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश और भोपाल से जाने वाले यात्रियों को भी इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हजारों यात्री अब अपनी यात्रा की योजना बदलने को मजबूर हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि हालात सामान्य होने के बाद ही रेल सेवाएं दोबारा पटरी पर लौटेंगी।
लगातार तेज बारिश से परिवहन पर असर
जम्मू में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन और परिवहन को बाधित कर दिया है। रेल नेटवर्क की स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर कई अहम कदम उठाए हैं। चक्की नदी के किनारे बाढ़ और कटान की वजह से रेल ट्रैक को नुकसान पहुंचा है, जिससे 65 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
भोपालवासियों को कटरा-जम्मू से लौटने में होगी परेशानी
इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग भी बदलना पड़ा है। जम्मू मंडल के कठुआ–माधोपुर पंजाब खंड में डाउन लाइन पर यातायात बाधित होने के कारण भोपाल और मध्यप्रदेश के यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। विशेषकर वे यात्री जो जम्मू, कटरा और आसपास के इलाकों से भोपाल लौटने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अब सीधे मुख्य स्टेशनों से ट्रेन नहीं मिलेगी।
रेलवे ने तीन प्रमुख ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से न चलाकर बीच के स्टेशनों से शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि यात्रियों को पहले सड़क मार्ग से उन स्टेशनों तक जाना होगा, जहां से ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इसके बाद ही वे संबंधित ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
भोपाल के यात्रीगण कृपया ध्यान दें
झेलम एक्सप्रेस (11078) भोपाल से रोजाना लगभग 300 यात्रियों को जम्मू पहुंचाती है। 30 अगस्त को अब अंबाला से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसका मतलब यह है कि यात्री कटरा या जम्मू से अंबाला तक सड़क या अन्य साधनों से यात्रा करके ही ट्रेन पकड़ पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Vyapam Scam Update: एफआईआर को हो चुके 10 साल, अब आरोप होंगे तय, 122 आरोपियों के नाम शामिल
इसी तरह, मालवा एक्सप्रेस (12920) भोपाल से रोजाना 400 से अधिक यात्रियों को जम्मू, पंजाब और नई दिल्ली पहुंचाती है। 29 अगस्त को नई दिल्ली से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा–तिरुनेलवेली एक्सप्रेस (16788) 31 अगस्त को नई दिल्ली से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
यात्रा से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से लें अपडेट
जानकारी के अनुसार, यह परिवर्तन अप ट्रेनों के लिए लागू होगा। मतलब, जो ट्रेनें जम्मू–कटरा की ओर से चलकर भोपाल आती हैं, वे अब अपने नियमित प्रारंभिक स्टेशनों से नहीं चलेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट http://www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेन की वर्तमान स्थिति और अपडेट जरूर जांच लें।
यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह
रेलवे ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के स्टेटस और मार्ग की जानकारी जरूर चेक करें, क्योंकि बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण आखिरी समय में बदलाव संभव है। भारी पानी और बाढ़ के चलते कई स्थानों पर सड़क मार्ग भी प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए अतिरिक्त समय और योजना बनाकर यात्रा करना जरूरी है।
इसके अलावा रेलवे ने मरम्मत कार्य तेजी से शुरू कर दिया है ताकि ट्रैक जल्द से जल्द बहाल हो सके और सेवाएं दोबारा सामान्य हो जाएं।
रद्द की गई ट्रेनें
ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम/रूट | स्थिति |
---|---|---|
54622 | पैसेंजर पठानकोट – जालंधर सिटी | रद्द |
12265 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – जम्मू तवी | रद्द |
12425 | नई दिल्ली – जम्मू तवी | रद्द |
74910 | शहीद कैप्टन तुषार महाजन – पठानकोट | रद्द |
14610 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – योग नगरी ऋषिकेश | रद्द |
22402 | शहीद कैप्टन तुषार महाजन – दिल्ली सराय रोहिल्ला | रद्द |
12446 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली | रद्द |
16032 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – चेन्नई | रद्द |
22462 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली | रद्द |
14503 | कालका – श्री माता वैष्णो देवी कटरा | रद्द |
22461 | नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा | रद्द |
74907 | पठानकोट – शहीद कैप्टन तुषार महाजन | रद्द |
14609 | योग नगरी ऋषिकेश – श्री माता वैष्णो देवी कटरा | रद्द |
22477 | नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा | रद्द |
12238 | जम्मू तवी – वाराणसी | रद्द |
22440 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली | रद्द |
12445 | नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा | रद्द |
18310 | जम्मू तवी – संबलपुर जंक्शन | रद्द |
74904 | पठानकोट – जालंधर सिटी | रद्द |
74903 | जालंधर सिटी – पठानकोट | रद्द |
54621 | जालंधर सिटी – पठानकोट | रद्द |
74673 | वेरका जंक्शन – पठानकोट | रद्द |
74674 | पठानकोट – वेरका जंक्शन | रद्द |
26406 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – अमृतसर | रद्द |
15656 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – कामाख्या | रद्द |
74906 | पठानकोट – शहीद कैप्टन तुषार महाजन | रद्द |
20434 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली | रद्द |
14504 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – कालका | रद्द |
11450 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा – जबलपुर | रद्द |
12266 | जम्मू तवी – दिल्ली सराय रोहिल्ला | रद्द |
74909 | पठानकोट – शहीद कैप्टन तुषार महाजन | रद्द |
74902 | पठानकोट – जालंधर सिटी | रद्द |
12426 | जम्मू राजधानी | रद्द |
26405 | अमृतसर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा | रद्द |
12469 | कानपुर सेंट्रल – जम्मू तवी | रद्द |
12413 | अजमेर जंक्शन – जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस | रद्द |
14609 | योग नगरी ऋषिकेश – श्री माता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंट एक्सप्रेस | रद्द |
22461 | नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा श्री शक्ति एक्सप्रेस | रद्द |
12425 | नई दिल्ली – जम्मू तवी राजधानी | रद्द |
12445 | नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | रद्द |
22401 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – उधमपुर एसी एक्सप्रेस | रद्द |
15653 | गुवाहाटी – जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस | रद्द |
20985 | कोटा – शहीद कैप्टन तुषार महाजन साप्ताहिक | रद्द |
18101 | टाटानगर जंक्शन – जम्मू तवी | रद्द |
11077 | पुणे – जम्मू तवी | रद्द |
18102 | जम्मू तवी – टाटानगर | रद्द |
05194 | शहीद कैप्टन तुषार महाजन – छपरा | रद्द |
बदले गए रूट वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम/रूट |
---|---|
20985 | कोटा – श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस |
12265 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – जम्मू तवी दुर्ग एक्सप्रेस |
12426 | जम्मू तवी – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस |
11449 | झांसी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस |
12237 | वाराणसी – जम्मू तवी एक्सप्रेस |
22317 | हावड़ा – जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस |
भोपाल के लिए ट्रेनों में बदलाव
ट्रेन का नाम | ट्रेन नंबर | सामान्य मार्ग | बदलाव की तिथि | नई शुरुआत स्टेशन | अतिरिक्त जानकारी |
---|---|---|---|---|---|
झेलम एक्सप्रेस | 11078 | भोपाल से अंबाला तक | 30 अगस्त | अंबाला | ट्रेन भोपाल आएगी, लेकिन यात्रियों को कटरा/जम्मू से अंबाला तक सड़क या अन्य साधन से जाना होगा। |
मालवा एक्सप्रेस | 12920 | नई दिल्ली से शुरू | 29 अगस्त | नई दिल्ली | ट्रेन भोपाल आएगी, लेकिन यात्री कटरा से नई दिल्ली तक अन्य साधनों से पहुंचकर ही ट्रेन पकड़ सकेंगे। |
श्री माता वैष्णो देवी कटरा–तिरुनेलवेली एक्सप्रेस | 16788 | नई दिल्ली से शुरू | 31 अगस्त | नई दिल्ली | – |
FAQ
Q. जम्मू में कितनी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और क्यों?
जम्मू में लगातार बारिश और चक्की नदी में बाढ़ के कारण 65 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया गया है।
Q. भोपाल और मध्यप्रदेश के यात्री इस स्थिति से कैसे प्रभावित हुए हैं?
कठुआ–माधोपुर खंड में डाउन लाइन के कारण भोपाल और मध्यप्रदेश के यात्रियों को ट्रेनें मुख्य स्टेशनों से नहीं मिल रही हैं। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है, जिससे यात्रियों को पहले सड़क मार्ग से स्टेशनों तक जाना होगा।
Q. यात्रियों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
रेलवे ने सलाह दी है कि यात्री यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस वेबसाइट या NTES ऐप पर चेक करें। भारी बारिश और बाढ़ के कारण स्थिति में बदलाव संभव है, इसलिए योजना बनाकर और समय अतिरिक्त लेकर यात्रा करनी चाहिए।
MP Train Time Table: एमपी से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का शेड्यूल बदला, 28 अगस्त को रद्द रहेगी महू-कटरा मालवा एक्सप्रेस
मध्यप्रदेश से गुजरने वाली करीब 17 से अधिक ट्रेनों के शेड्यूल में मध्य रेल ने कुछ बदलाव किया है। जिसका पूरा टाइम-टेबल मध्य रेलवे ने अपने पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।