Aaj ka Rashifal 25 August 2025 Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 25 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों और अवसरों से भरा रहेगा। खासकर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi) और किसे किस क्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी।
सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 25 अगस्त
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ की संभावना है और बच्चों की शिक्षा में नई उपलब्धियाँ जुड़ सकती हैं। करियर में आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचें।
पारिवारिक जीवन में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए संयम और धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में भी संवेदनशील स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में तनाव कम करने पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग – सुनहरा, शुभ अंक – 1
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 25 अगस्त
कन्या राशि वालों के लिए यह दिन मध्यम फलदायी रहेगा। लंबे समय से अटके कोर्ट-कचहरी के मामले अब सुलझने के योग हैं। करियर और व्यापार में बैंकिंग निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
पारिवारिक जीवन में पिता की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनसे बातचीत करते समय धैर्य रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है वरना तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग – हरा, शुभ अंक – 7
उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएँ।
तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 25 अगस्त
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी पार्टनरशिप (Partnership Business) में काम कर रहे हैं, तो उससे लाभ मिलने की संभावना है।
करियर और व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और संतान से संतोषजनक समाचार मिलेंगे, लेकिन पिताजी के साथ कहासुनी की संभावना है। यात्रा करने से पहले विशेष सावधानी बरतें।
शुभ रंग – नीला, शुभ अंक – 9
उपाय: भगवान कृष्ण को मक्खन अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 25 अगस्त
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। राजनीति और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आपकी मनोकामनाएँ पूरी होने की संभावना है।
व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन पारिवारिक जीवन में राहत की खबर है क्योंकि ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको गुप्त शत्रुओं और मानसिक तनाव से बचना होगा।
शुभ रंग – गहरा लाल, शुभ अंक – 8
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 25 August: मेष को प्रमोशन के योग, वृष की सामाजिक साख होगी मजबूत, जानें मिथुन और कर्क का दैनिक राशिफल
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 25 August: धनु का बढ़ेगा खर्च, मकर को मिलेगा मेहनत का फल, जानें कुंभ और मीन का दैनिक राशिफल
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।