करोंदा एक खट्टा-मीठा छोटा फल है जो आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।
करोंदा को इंग्लिश में Carissa Carandas कहते हैं।
करोंदा गर्मी और बारिश के मौसम में ज्यादा खाया जाता है। शरीर को इससे कई फायदे होते हैं।
इस फल में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं।
करोंदा पेट साफ रखने में मदद करता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को कम करता है।
ये फल आयरन का अच्छा स्रोत है, इसलिए ये एनीमिया की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
करोंदा में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
करोंदा खाने से स्किन में चमक आती है और बाल मजबूत होते हैं।
सीमित मात्रा में करोंदा का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
करोंदा आप कच्चा, पकाकर, अचार, मुरब्बा या जैम बनाकर खा सकते हैं।