WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news
Download Our App Download Our App
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news
Download Our App Download Our App

Pandhurna Gotmar Mela: पांढुर्णा के गोटमार मेले में जमकर हो रही पत्थरबाजी, अब तक 934 लोग घायल, झंडे पर कब्जे की जंग तेज

Vikram Jain by Vikram Jain
August 23, 2025
in इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, टॉप न्यूज, नर्मदापुरम, भोपाल, मध्यप्रदेश, रीवा, शहडोल, सागर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Pandhurna Gotmar Mela 2025 Update: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में हर साल पोला पर्व के बाद आयोजित होने वाला विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेला इस बार भी परंपरागत जोश और पत्थरबाजी के बीच खेला जा रहा है। यह आयोजन जितना ऐतिहासिक है, उतना ही खतरनाक भी। शनिवार को सुबह से मेले में हो रही पत्थरबाजी में अब तक 934 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। परंपरा के अनुसार पांढुर्णा और सावरगांव के बीच जाम नदी के दोनों किनारों से चल रही पत्थरबाजी में लोग घायल हो रहे हैं, और कुल्हाड़ी लेकर नदी में उतरे युवाओं ने मेले को और भी उग्र बना दिया है। दोनों तरफ से हो रही पत्थरों की बारिश में किसी का सिर फूटा को किसी का पैर फ्रैक्चर हुआ है। दोनों पक्षों के लोगों का खून बहा है, नदी के दोनों किनारों पर भारी संख्या में लोग जमा हुए हैं।

गोटमार मेले में अब तक 934 से ज्यादा लोग घायल

पांढुर्णा में आयोजित पारंपरिक गोटमार मेले में शनिवार शाम तक 934 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पत्थरबाजी की इस परंपरा के दौरान कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए, जिनका इलाज मौके पर मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। भीड़ और अफरा-तफरी के बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन गया है। घायलों को लेकर जा रही एक एम्बुलेंस तक भीड़ में फंस गई, जिससे स्थिति और जटिल हो गई। जिला प्रशासन ने मेले में 6 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए हैं, जहां 58 डॉक्टरों और 200 मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है।

जिले में धारा 144 लागू, 600 पुलिसकर्मी तैनात

मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 600 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं। छिंदवाड़ा के कलेक्टर अजय देव शर्मा ने स्थिति को संभालते हुए धारा 144 लागू कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार छतों से निगरानी रख रहे हैं, और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

चंडी माता की पूजा के बाद शुरू हुआ मेला

शनिवार सुबह 10 बजे पारंपरिक रूप से चंडी माता की पूजा के साथ गोटमार मेले की शुरुआत हुई। इसके बाद परंपरा के अनुसार पांढुर्णा और सावरगांव के लोगों के बीच झंडे (पलाश का पेड़) को कब्जे में लेने की प्रतिस्पर्धा और पत्थरबाजी का सिलसिला शुरू हो गया।

गोटमार मेले में झंडे पर कब्जे को लेकर जंग तेज

शाम 5 बजे तक के अपडेट के अनुसार, गोटमार मेले की परंपरागत पत्थरबाजी अब भी जारी है। जाम नदी के बीच लगे प्रतीकात्मक झंडे को लेकर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष चरम पर है। इस दौरान कुछ युवक कुल्हाड़ी लेकर झंडे पर पहला वार कर चुके हैं, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई है।

सावरगांव की ओर से लगातार पत्थर फेंके जा रहे हैं, ताकि पांढुर्णा पक्ष झंडे तक न पहुंच सके। वहीं, पांढुर्णा के लोग झंडे को कब्जे में लेने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इस संघर्षपूर्ण माहौल में पांढुर्णा से कांग्रेस विधायक निलेश उईके भी मेले में पहुंचे और परंपरा अनुसार पत्थर फेंकने में हिस्सा लिया। झंडे की रक्षा और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखा जा रहा है। खिलाड़ी झंडे को काटने के लिए नदी में आगे बढ़ रहे हैं, जबकि सावरगांव पक्ष उन्हें रोकने के लिए पत्थरबाजी कर रहा है। इस आयोजन में परंपरा, जुनून और टकराव देखने को मिल रहा है।

गोटमार मेला: परंपरा, प्रेम और पत्थरबाजी की कहानी

मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में पोला पर्व के अगले दिन एक अनोखा और खौफनाक मेला आयोजित होता है, जिसे गोटमार मेले के नाम जाना जाता। यहां जाम नदी के किनारे पर एक विश्व प्रसिद्ध मेला लगता है। यह मेला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि दो गांवों पांढुर्णा और सावरगांव के बीच पीढ़ियों से चल रही एक अनूठी और हिंसक परंपरा है, जिसमें एक दूसरे पर पत्थर फेंके जाते हैं, खून बहता है और कभी-कभी जानें भी चली जाती हैं। यह अनोखी प्रथा आज भी जारी है।

क्यों खास है गोटमार मेला?

पांढुर्णा की जाम नदी के किनारे लगने वाला यह मेला देखने के लिए देशभर से हजारों लोग जुटते हैं। बैलों की पूजा का पर्व पोला के अगले दिन लगने वाले इस मेले में लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं, परंपरा के नाम पर।

यह आयोजन एक विश्वप्रसिद्ध परंपरा बन चुका है, जिसमें खतरा, आस्था और इतिहास, तीनों का संगम दिखाई देता है।

ऐसे होती है गोटमार मेले की शुरुआत

गोटमार मेले की शुरुआत होती है चंडी माता की पूजा से। इस अवसर पर सावरगांव के लोग जंगल से एक पलाश का पेड़ काटकर लाते हैं और उसे नदी के बीच में गाड़ते हैं। यह प्रतीकात्मक झंडा होता है, जिसकी रक्षा सावरगांव वाले करते हैं। इस झंडे को लाने और लगाने की पीढ़ियों पुरानी जिम्मेदारी सावरगांव निवासी सुरेश कावले के परिवार की है। उनके पूर्वजों से यह जिम्मा आज भी निभाया जा रहा है।

आखिर क्यों होती पत्थरबाजी?

सावरगांव के लोग इस झंडे को ‘लड़की’ और पांढुर्णा के लोग ‘लड़का’ मानते हैं। सावरगांव वाले झंडे की रक्षा करते हैं, जबकि पांढुर्णा के लोग उस पर कब्जा करने के लिए पत्थरबाजी करते हैं। यह संघर्ष तब तक चलता है जब तक कि पांढुर्णा पक्ष झंडे को काटकर उसे कब्जे में नहीं ले लेता। इसके बाद दोनों पक्ष चंडी माता की पूजा कर मेले का समापन करते हैं।

पत्थरबाजी की परंपरा के पीछे क्या कहानी है?

इस हिंसक परंपरा के पीछे एक दर्दनाक प्रेम कथा भी जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि सावरगांव की एक लड़की और पांढुर्णा के एक लड़के के बीच प्रेम हुआ था। दोनों ने चोरी-छिपे विवाह कर लिया और भागने की कोशिश की। जैसे ही सावरगांव के लोगों को इसका पता चला, उन्होंने प्रेमी युगल पर पत्थरों से हमला कर दिया। जवाब में पांढुर्णा के लोगों ने भी पत्थर फेंके। इस हिंसा में दोनों प्रेमियों की मृत्यु जाम नदी में हो गई। इस घटना के बाद, दोनों पक्षों को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने दोनों के अंतिम संस्कार चंडी माता के दरबार में किए। तभी से इस मेला और पत्थरबाजी को परंपरा के रूप में हर साल निभाया जा रहा है।

हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Vikram Jain

Vikram Jain

Related Posts

इंदौर

Minister Tulsi Silawat: फिर चर्चा में मंत्री तुलसी सिलावट, बोले- मुझे डर नहीं लगता, मैं डरता तो सरकार नहीं गिराता

August 23, 2025
Bhopal Insurance Agent Fraud
अन्य

Bhopal Insurance Agent Fraud: हेल्थ इंश्योरेंस करने क्लाइंट का बैंक खाता खोला, साइबर ठगी के रुपयों के लेन-देन की आशंका

August 22, 2025
MP Nursing College
इंदौर

MP Nursing College: मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को अगले सप्ताह तक मिल सकती है मान्यता! एडमिशन की आखिरी तारीख 30 सितंबर

August 22, 2025
MP Post Office Fraud
अन्य

MP Post Office Fraud:3 Sub Postmaster को 5-5 साल की सजा, फर्जी पासबुक से पोस्ट के बचत खातों से किया था 1.25 करोड़ का गबन

August 22, 2025
Load More
Next Post
CG Patwari Strike

CG Patwari Strike: राजस्व मंत्री से चर्चा के बाद पटवारियों ने स्थगित किया आंदोलन, अब हर महीने मिलेगा 1100 रुपए भत्ता

इंदौर

Arav Singh Patel Age Case: 11 साल के आरव की बड़ी जीत, मिलेगा 9वीं में एडमिशन, हाईकोर्ट बोला- पढ़ाई पर उम्र की बंदिश नहीं

August 23, 2025
टेक-ऑटो

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G पर अब 50,000 रुपये से ज्यादा डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

August 23, 2025
उत्तर प्रदेश

Akhilesh Dubey Gang से जुड़े 6 अफसरों को नोटिस: 3 सीओ, एक इंस्पेक्टर और 2 केडीए (KDA) कर्मियों पर कार्रवाई

August 23, 2025
छत्तीसगढ़

सुकमा में CRPF जवान ने की खुदकुशी: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पिछले एक महीने में तीन जवानों ने किया सुसाइड

August 23, 2025
इंदौर

MP Tiger Corridor: मध्यप्रदेश में बनेगा 4 टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड हाइवे

August 23, 2025
टॉप वीडियो

आज का मुद्दा:नेताओं के बिगड़े ‘बोल’, कांग्रेस का सेल्फ ‘गोल’, उमंग सिंघार ने अफसरों को दी चेतावनी!

August 23, 2025
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.