हाइलाइट्स
- यूपी बोर्ड फॉर्म भरने की तारीख 1 सितंबर तक बढ़ी
- 10वीं-12वीं परीक्षा शुल्क में ₹100 विलंब शुल्क लागू
- छात्र विवरण सुधार की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025
रिपोर्ट – आलोक राय
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP Board Exam 2026 को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 1 सितंबर 2025 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।
UP Board Exam 2026 Latest Update:
यूपी बोर्ड (UPMSP) ने 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 तक बढ़ाई गई है।
संस्थागत छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की पहली डेडलाइन 10 अगस्त 2025 थी, जिसके बाद ₹100 का विलंब शुल्क लगना शुरू हो गया था।
UP Board 2026 Exam Form: महत्वपूर्ण तिथियां (Revised Schedule)
प्रक्रिया | अंतिम तिथि |
---|---|
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (10वीं/12वीं) | 1 सितंबर 2025 |
विलंब शुल्क के साथ विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि | 20 अगस्त 2025 |
विवरण जांचने की तिथि | 21 – 30 अगस्त 2025 |
छात्र विवरण में सुधार की तिथि | 1 – 10 सितंबर 2025 |
फोटो सूची व दस्तावेज भेजने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2025 |
UP Board Exam Fees 2026: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क
UPMSP द्वारा जारी UP Board Exam Fees 2026 की सूची इस प्रकार है:
हाईस्कूल (Class 10th) परीक्षा शुल्क:
छात्र का प्रकार | कुल शुल्क (₹) |
---|---|
संस्थागत छात्र | ₹500.75 |
व्यक्तिगत छात्र | ₹706.00 |
कोचिंग फिटनेस (व्यक्तिगत) | ₹306.00 |
अतिरिक्त विषय (प्रति विषय) | ₹206.00 |
इंटरमीडिएट (Class 12th) परीक्षा शुल्क:
छात्र का प्रकार | कुल शुल्क (₹) |
---|---|
संस्थागत छात्र | ₹600.75 |
व्यक्तिगत छात्र | ₹806.00 |
कृषि/व्यावसायिक (व्यक्तिगत) | ₹806.00 |
अतिरिक्त विषय (प्रति विषय) | ₹206.00 |
नोट: 10 अगस्त 2025 के बाद ₹100 का विलंब शुल्क अलग से जोड़ा जाएगा।
छात्रों के विवरण में सुधार कैसे करें?
UP Board 2026 परीक्षा के लिए स्कूलों को 21 से 30 अगस्त के बीच छात्रों के विवरण की जांच करनी होगी। इसमें निम्नलिखित बिंदुओं को जांचा जाएगा:
छात्र का नाम
माता-पिता का नाम
जन्मतिथि
विषय चयन
फोटोग्राफ
अगर कोई त्रुटि पाई जाती है, तो 1 से 10 सितंबर के बीच प्रधानाचार्य के माध्यम से उसमें सुधार किया जा सकता है। इस अवधि में नए छात्रों का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा, केवल पुराने रिकॉर्ड में संशोधन की अनुमति होगी।
दस्तावेज और फोटो सूची की सबमिशन डेडलाइन
सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों को अपने पंजीकृत छात्रों की फोटो लिस्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की प्रति संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है।
UPMSP Official Website
सभी गतिविधियां यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएंगी। छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रशासन से अनुरोध है कि समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
Online Gaming Ban Bill India: देश में सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेम्स बैन करेगी मोदी सरकार, जानें क्या है वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 (Online Gaming Regulation Bill 2025) को मंजूरी दे दी गई है। इस बिल के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting Ban) को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है, और पैसों से जुड़े गेमिंग ट्रांजैक्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें