हाइलाइट्स
-
रीवा में पूर्व सीएम की बेटी से लूट
-
बदमाश उनका पर्स छीन ले गए
-
घटना के बाद डरी हुई हैं कुमुदिनी सिंह
Rewa Loot Case: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और पूर्व बीजेपी विधायक ध्रुवनारायण सिंह की बहन से रीवा में लूट हो गई। बुधवार, 20 अगस्त की सुबह कुमुदिनी सिंह रेलवे स्टेशन से घर जा रही थीं, इसी दौरान बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से शहर में सनसनी है। कुमुदिनी सिंह पूर्व मंत्री हर्ष सिंह की भी बहन हैं। वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
वारदात के बाद डरी हुईं हैं कुमुदिनी सिंह
जानकारी के अनुसार, कुमुदिनी सिंह बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरकर घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थीं। इसी दौरान एजी कॉलेज के पास बदमाशों ने पहले झपट्टा मारकर एक व्यक्ति का मोबाइल छीना। यह देखकर कुमुदिनी ने अपना पर्स अपने और ड्राइवर के बीच रख लिया। इसके बाद भी बदमाशों ने उनका बैग तेजी से छीन लिया। वारदात के बाद से कुमुदिनी सिंह डरी हुई हैं।
एक दिन पहले महिला से 10 लाख की हुई थी लूट
बुधवार यानी एक दिन पहले भी इसी जगह पर बदमाशों ने एक और महिला का भी बैग छीन लिया था। उसके बैग में 10 लाख रुपए के गहने होने की जानकारी सामने आई है।
पूर्व सीएम गोविंद नारायण की बेटी हैं कुमुदिनी
बता दें कि कुमुदिनी सिंह के पिता गोविंद नारायण सिंह मध्यप्रदेश के 6वें मुख्यमंत्री थे। वे 30 जुलाई 1967 से 12 मार्च 1969 तक प्रदेश के सीएम रहे। वहीं, कुमदिनी सिंह के भाई हर्ष सिंह शिवराज कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: MP Highcourt: महिला बाल विकास पर्यवेक्षक भर्ती 2024 में 99% अंक पर भी चयन नहीं, मेरिट लिस्ट में अनियमितता को चुनौती
कुमुदिनी सिंह बोलीं- मेरे साथ कुछ भी हो सकता था
कुमुदिनी सिंह ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में की है। उन्होंने कहा, मेरे हाथ-पांव अभी तक कांप रहे हैं। घटना के बाद से मेरे भीतर डर बैठ गया है। आज आभास हो गया कि मेरे साथ कुछ भी हो सकता था। वो हमारे साथ किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते थे।
Archana Tiwari Patwari Shadi: सिविल जज बनने वाली अर्चना तिवारी की पटवारी से शादी करा रहे थे घरवाले, परेशान होकर भागी थी
Archana Tiwari Patwari Shadi: मैं सिविल जज बनूंगी, पटवारी से क्यों शादी करूंगी ! यही कारण रहा और अर्चना तिवारी चलती ट्रेन से भाग गई। रेलवे पुलिस के सामने अर्चना तिवारी ने कबूलनामे में कहा कि घरवाले मेरी मर्जी के खिलाफ शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। कुछ दिन पहले मुझे बताया गया कि तुम्हारे के लिए एक पटवारी लड़का देख लिया है। परिजन बार-बार शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे। इसी वजह से मैं मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…