WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

श्री कृष्ण से जुड़ने के लिए जीवन में ये 3 तप जरूरी: RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बोले-जो भी करेगा उसका हर कार्य पवित्र होगा

RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने हार्टफुलनेस मुख्यालय के जन्माष्टमी समारोह में कहा कि इस जीवन में श्री कृष्ण के जीवन चरित्र के आदर्श का अनुसरण करना बहुत श्रमसाध्य और कष्ट साध्य भी है।

Rahul Garhwal by Rahul Garhwal
August 17, 2025-8:30 AM
in अन्य राज्य, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, टॉप न्यूज, दिल्ली, देश-विदेश, प.बंगाल, पंजाब-हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान
Shree Krishna Janmashtami rss chief Dr Mohan Bhagwat Heartfulness Kamlesh D Patel Daaji speech Shanti Vanam Hyderabad hindi news
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाइलाइट्स

  • हार्टफुलनेस के मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह
  • RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता
  • हर घर-हर दिल में ध्यान का दीया जलना जरूरी : दाजी

Shree Krishna Janmashtami Heartfulness: श्री कृष्ण के जीवन चरित्र से जुड़ने और उनकी भक्ति का योग्य साधक बनने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में तीन तप करना जरूरी है। यह तीन तप हैं शरीर, मन और बुद्धि की पवित्रता। जो भी व्यक्ति जीवन की हर परिस्थिति में श्री कृष्ण के चरित्र का अनुसरण और उनका सतत स्मरण करते हुए अपने शरीर मां और बुद्धि में पवित्रता कायम रखते हुए कर्म करेगा, उसके सभी कार्य पवित्र होंगे और वह दुनिया को भी पवित्र करेगा। उसके चित्त में खुद श्री कृष्ण का भी वास होगा।

यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था हार्टफुलनेस श्री रामचंद्र मिशन के हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल सेंटर हेडक्वार्टर कान्हा शांति वनम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में व्यक्त किया।

Shree Krishna Janmashtami Heartfulness
RSS प्रमुख मोहन भागवत को द होली तीर्थंकर पुस्तक भेंट करते हुए हार्टफुलनेस के मुख्य गाइड कमलेश डी पटेल दाजी

भारत को ऐसी महाशक्ति नहीं बनाना

भागवत ने कहा कि दुनिया में भारत अभी ऊपर उठ रहा है। हमारी सेनाएं कितनी शक्तिशाली हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हाल ही में पूरी दुनिया ने देखा है। लेकिन हमें भारत को दुनिया की ऐसी महाशक्ति नहीं बनाना है जैसी महाशक्तियां और उनके कृत्य दुनिया अभी देख रही है। ये तीनों महाशक्तियां दुनिया को बेहतर और खुशहाल बनाने की दिशा में अपना कैसा और क्या योगदान दे रही हैं यह सब देख ही रहे हैं। हमें यह सोचना और तय करना है कि हम नई महाशक्ति बनने पर दुनिया की बेहतरी के लिए क्या नया और अलग करेंगे।

हमारे लिए मध्य मार्ग ही बेहतर

हमें पूंजीवाद और साम्यवाद के झंझट में नहीं पड़ना है क्योंकि हम इनका हश्र देख रहे हैं। हमने देखा है कि कोई भी वाद एकतरफा यानी एक पक्षीय ही होता है। इसी कमी के चलते चाहे साम्यवाद हो या पूंजी विवाद उसको लेकर दुनिया में तरह-तरह के विवाद और झंझट होती रही है। दरअसल, दुनिया में जो कुछ भी अच्छा और बुरा है वह सब सर्वशक्तिमान ईश्वर का बनाया हुआ है। हमें अच्छे और बुरे इन दोनों के बीच के उपद्रव को छोड़ते हुए मध्य मार्ग पर चलना है। हमारे उपनिषदों में भी यह बताया गया है कि सिर्फ भौतिक ज्ञान के रास्ते पर चलना अंधकार की ओर ले जाता है।

Dr Mohan Bhagwat
RSS प्रमुख मोहन भागवत

विद्या और अविद्या में संतुलन जरूरी

भारत को विद्या और अविद्या दोनों के बीच संतुलन बनाकर मध्य मार्ग पर आगे बढ़ाना है। दरअसल, विद्या का लक्ष्य अमरत्व की प्राप्ति करना जबकि अविद्या का लक्ष्य भौतिक शरीर को चलाने के लिए मृत्यु पर विजय (निरामय) प्राप्त करना है। ऐसे मध्यम मार्ग में व्यक्ति के साथ-साथ समूह और सृष्टि की सत्ता भी महत्वपूर्ण होती है। ऐसी व्यवस्था में किसी व्यक्ति का बड़ा होना तभी सार्थक माना जाता है जब उसके सार्थक योगदान से समाज भी बड़ा होता है, तरक्की करता है। इस व्यवस्था में बड़ा होने का अर्थ सिर्फ सक्सेसफुल (सफल) होना नहीं बल्कि समाज और देश के लिए मीनिंगफुल (सार्थक) होना भी है। दरअसल, पूरी दुनिया को अभी यह समझ नहीं आ रहा है कि कैसे इन दोनों का लाभ लेते हुए मध्य मार्ग अपनाकर आगे बढ़ा जा सकता है। हमें पूरी दुनिया को यही रास्ता दिखाने के लिए भारत को सशक्त बनाना है।

क्या हम भी श्री कृष्ण बन सकते हैं ?

shree krishna

श्रोताओं के बीच यह सवाल रखते हुए RSS के मुखिया डॉ. भागवत ने स्पष्ट किया कि इस जीवन में श्री कृष्ण के जीवन चरित्र के आदर्श का अनुसरण करना बहुत श्रमसाध्य और कष्ट साध्य भी है। ऐसे में एक जीवन में श्री कृष्ण बनने की संभावना कम है, लेकिन हमारे लिए महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने जीवन में उनके आदर्श की बातों का अनुसरण करते हुए कुछ कदम तो आगे चलें। उन्होंने इसके लिए 40 मील दूर एक ऊंची पहाड़ी पर लक्ष्य का उदाहरण दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि हम एक बार में 40 मील दूर ऊंची चोटी पर स्थित लक्ष्य पर पहुंचने में सक्षम नहीं है तो हमें कम से कम रोजाना उसे दिशा में सौ-सौ कदम चलने का प्रयास तो करना ही चाहिए।

यदि ऐसा करते हुए हमें थकान या कष्ट महसूस हो तो बीच में थोड़ा विश्राम भी ले सकते हैं, लेकिन हमें उसे लक्ष्य की दिशा में अपनी यात्रा निरंतर के साथ चालू रखनी चाहिए। जन्म-जन्मांतर की इस साधना में हर व्यक्ति को रोजाना कुछ कदम तो उस ओर बढ़ने का प्रयास करना ही चाहिए। ऐसा करें तो हम एक दिन अवश्य श्री कृष्ण की तरह बन पाएंगे।

‘ऐसे बड़ा बनेगा भारत’

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सृष्टि के संचालन और इसकी रक्षा के लिए हर एक को ऐसा प्रयास करना होगा। इसी उपक्रम को हम धर्म की रक्षा भी कह सकते हैं। इसलिए भगवान कहते हैं कि इसी धर्म रक्षा के लिए बार-बार धरती पर आता हूं। हम भी धर्म की स्थापना के इस पावन कार्य में थोड़ा-थोड़ा हाथ बंटा सकते हैं और दुनिया के बड़े से बड़े कष्ट का समाधान कर सकते हैं। श्रीमद् भागवत गीता में परम योगेश्वर श्री कृष्ण के कर्म और वचन का उदाहरण हम सबके सामने है। श्री कृष्ण के चरित्र में इतनी शक्ति है कि इस इसका अनुसरण करके न सिर्फ हम बड़े बनेंगे बल्कि भारत बड़ा बनेगा और पूरी दुनिया को भी सुखी और सुंदर बनाने में सक्षम होगा।

shree krishna janmashtami 2025
शांति वनम में हजारों की संख्या में लोग

श्री कृष्ण ने जीवनभर किया कठोर परिश्रम

श्री कृष्ण के जीवन में बचपन से ही कष्ट और चुनौतियां का जिक्र करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि श्री कृष्णा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के ही अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म जेल के अंदर हुआ और जब उनका जन्म हुआ तो उस समय उनके माता-पिता दोनों को ही जेल की कोठरी में डाल दिया गया। बचपन के सब संकट भोगने के बाद श्री कृष्ण द्वारकाधीश बने इसके बाद में सुख और वैभव से रह सकते थे, लेकिन नहीं रहे। क्योंकि धर्म की मर्यादा नष्ट हो रही थी, इसलिए धर्म की पुनर्स्थापना के लिए उन्होंने स्वयं के आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जीवनभर कठोर परिश्रम किया। वे इतने शक्ति संपन्न थे कि वह जहां भी अपनी एक नजर डालते वहां अपने आप सब कुछ ठीक हो जाता, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि समय की विधि और विधान होता है। इसके अनुसार ही वे स्वयं आते हैं और लोग उनकी कृति का अनुसरण करेंगे। लोगों के सामने आदर्श आचरण का उदाहरण प्रस्तुत हो क्योंकि सनातन धर्म पद्धति में माना जाता है कि यथा राजा तथा प्रजा यानी जैसा आचरण राजा का होता है प्रजा भी वैसा ही करती है।

krishna

‘सब कुछ ईश्वर की प्रेरणा और शक्ति से होता है’

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जरासंध और कौरवों के शासन के अत्याचारों से जनता को छुटकारा दिलाने और फिर से धर्म की मर्यादा की स्थापना के लिए श्री कृष्ण सब कुछ करते हुए भी किनारे रहे। दरअसल, भगवान यह नहीं चाहते कि आप अपनी मनमानी करते चलो और बीच-बीच में मैं आकर सब कुछ ठीक कर दूं। ईश्वर आते हैं और दूसरों से करवाते हैं, लेकिन करता का श्रेय खुद नहीं लेते। सब कुछ उनकी प्रेरणा आशीर्वाद और शक्ति से ही होता है, लेकिन वह कभी खुद श्रेय नहीं लेते। श्री कृष्ण ने तो महाभारत में नेतृत्व भी नहीं किया बल्कि नेतृत्व पांडवों को सौंप दिया और वह खुद अर्जुन के रथ के सारथी बने रहे। वे सिर्फ पांडवों को युद्ध के लिए नीति और युक्ति बताते रहे। आज के समय में हम सभी को उनके चरित्र से यह सीखना और सोचना चाहिए। श्री कृष्ण कालक्रम के अनुसार हम सब के सबसे निकट हैं। उस समय द्वापर खत्म हो रहा था और कलयुग आ रहा था। उन्होंने आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए ही अपना जीवन रूप रखा। श्रीमद् भागवत गीता भारतीय चिंतन का सर्वोच्च बिंदु है।

हर घर और दिल में ध्यान का दीया जलना जरूरी : दाजी

Kamlesh D Patel Daaji
हार्टफुलनेस के मुख्य गाइड कमलेश डी पटेल दाजी

इस अवसर पर हार्टफुलनेस के मुख्य गाइड कमलेश डी पटेल दाजी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो सब कुछ होते हुए भी दुखी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके मन में शांति और एकाग्रता का भाव नहीं है। इसका कारण उनका इच्छाओं और लालसाओं के पीछे भागना है। यदि हमारी इच्छाएं ईश्वर या गुरु की इच्छाओं से जोड़ दी जाए तो आपको मां की शांति और एकाग्रता जरूर मिलेगी। यदि आप ईश्वर या किसी गुरु की शरणागति में आ जाते हैं तो इसके बाद आपको फिर और किसी संगत की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब तक हर दिल और हर घर में ध्यान का दीया नहीं जलेगा तब तक दुनिया में अपेक्षित शांति और सद्भाव की स्थापना नहीं हो पाएगी।

हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Rahul Garhwal

Rahul Garhwal

करीब 5 साल से पत्रकारिता जगत में सक्रिय। नवभारत से शुरुआत की, स्वराज एक्सप्रेस, न्यूज वर्ल्ड और द सूत्र में भी काम किया। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश रहती है। खेल की खबरों में विशेष रुचि है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।

Related Posts

लाइफस्टाइल

Govardhan Puja 2023 Bhog: इस गोवर्धन पूजा पर कान्हाजी को लगाएं ये सारे भोग, भगवान होगें खुश

November 12, 2023-1:34 AM
लाइफस्टाइल

Krishna Dresses For Baby Boy: इस कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने बाल गोपाल को पहनाएं ये ड्रेस, देखकर हर कोई हो जाएगें मोहित

August 24, 2023-8:37 AM
देश-विदेश

जानिए 786 नंबर का भगवान श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन

November 5, 2022-4:16 AM
मध्यप्रदेश

Radha Krishna Temple Indore : यहां मूर्ति नहीं, मुकुट और ग्रंथों में पुजते है कान्हा

August 26, 2021-10:53 AM
Load More
Next Post
MP Rain Alert

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में बाढ़ जैसे हालात, फिर बना स्ट्रॉग्न सिस्टम, खरगोन-खंडवा समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

Bareilly Route Diversion ala-hazrat-urs-diversion 3 days Urs-e-Rajvi hindi news zxc
उत्तर प्रदेश

Bareilly Route Diversion:बरेली में उर्स-ए-रजवी पर 18 अगस्त से रूट डायवर्जन, पुराना रोडवेज बस स्टैंड बंद, जानें रूट प्लान

August 17, 2025-6:57 PM
छत्तीसगढ़

दुर्ग रेलवे स्टेशन से लापता हुआ था 18 माह का मासूम: तमिलनाडु से सकुशल बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

August 17, 2025-6:45 PM
Mandla School Students Sick
जबलपुर

Mandla School Students Sick: एकलव्य स्कूल में बीमार हुए 17 छात्र, गंभीर छात्रा जबलपुर रेफर, इस जापानी वायरस की आशंका

August 17, 2025-6:28 PM
samajwadi-party-dissolves-jammu-kashmir-pradesh-karyakarini-akhilesh-yadav hinid news zxc
अन्य राज्य

Samajwadi Party: सपा का बड़ा फैसला! अखिलेश यादव ने दिया जम्मू-कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी भंग का आदेश

August 17, 2025-6:07 PM
Raipur Tomar Brothers Case
छत्तीसगढ़

रायपुर के कुख्यात तोमर बंधुओं पर बड़ा शिकंजा: अदालत ने कलेक्टर को 4 प्रॉपर्टी की कुर्की का आदेश भेजा, क्या है मामला?

August 17, 2025-6:00 PM
19 oct ka-panchang
टॉप न्यूज

Aaj ka Panchang 18 August: सोमवार को भाद्रपद दशमी तिथि पर इतने बजे से लगेगा राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

August 17, 2025-5:45 PM
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.