Aaj ka Rashifal 15 August 2025 Shukravar Independence Day Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्रवार 15 अगस्त को भाद्र पद की चतुर्थी तिथि रहेगी। ऐसे में शुक्रवार 15 अगस्तको बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।
शुक्रवार 15 अगस्त हल षष्ठी पर को ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि के लिए आज शुक्रवार 15 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क
मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 15 अगस्त
मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। यदि आप व्यापारी हैं नए प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
यदि आप स्टूडेंट्स हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है।
पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला है। शुक्रवार के उपाय में आपको तांबे के पात्र में जल भरकर अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार 15 अगस्त को आपका लकी कलर लाल और लकी नंबर 9 रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: धनु की लव लाइफ आएगी मिठास, मकर को करियर के लिहाज से अच्छा दिन, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल
वृष राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 15 अगस्त
वृष राशि वालों को करियर में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में निवेश से लाभ होगा। 15 अगस्त को आपको अटका पैसा वापस मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 15 अगस्त के लिए आपका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 6 रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 15 अगस्त
मिथुन राशि वालों को करियर में तरक्की के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप व्यापारी हैं तो साझेदारी में लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपका पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। 15 अगस्त शुक्रवार को आपको ज्योतिषीय उपाय में तुलसी के पौधे में जल देने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार को आपका लकी कलर हरा और लकी नंबर 5 रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 15 अगस्त
कर्क राशि वालों को करियर में तरक्की के योग मिलते दिख रहे हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई आमदनी के योग बनते दिख रहे हैं।
शिक्षा में आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप लव लाइफ में हैं तो आपको रिश्तों में मिठास देखने को मिलेगी। शुक्रवार 15 अगस्त के ज्योतिषीय उपाय में आपको चांदी का आभूषण पहनने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार के लिए आपका लकी कलर सिल्वर और लकी नंबर 2 रहेगा।
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2025 Krishna Baby Name: जन्माष्टमी पर आने वाला है नन्हा मेहमान, रखें कृष्ण के नाम, ये रही लिस्ट