CG BJP Politics: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की जगह राहुल टिकरिहा को नया अध्यक्ष बनाया गया है। रवि भगत को हटाए जाने की वजह DMF पर बनाए गए उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना माना जा रहा है।
इस पूरे मामले पर रवि भगत का कहना है कि उन्हें हटाया नहीं गया, बल्कि पार्टी की कार्यकारिणी में बदलाव हुआ है। अपनी आक्रामक कार्यशैली के कारण रवि भगत अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने बयानों में घातक पंच मारते हैं। अब
उन्होंने कहा कि रायगढ़ में दो सांसद हैं, लेकिन पोस्टर में उनकी तस्वीरें तक नहीं लगती हैं। रवि भगत को वीडियो जारी करने का कोई अफसोस नहीं हैं, उनका कहना है वे डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) को लेकर सवाल उठाते रहेंगे।
BJP में 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
क्र. | नाम | पद |
---|---|---|
1 | जगन्नाथ पाणिग्रही | उपाध्यक्ष |
2 | रामजी भारती | उपाध्यक्ष |
3 | रूपकुमारी चौधरी | उपाध्यक्ष |
4 | रंजना साहू | उपाध्यक्ष |
5 | प्रबल प्रताप सिंह जूदेव | उपाध्यक्ष |
6 | नंदन लाल जैन | उपाध्यक्ष |
7 | जी. वेंकटेशवर | उपाध्यक्ष |
8 | सतीश लाटिया | उपाध्यक्ष |
9 | यशवंत जैन | महामंत्री |
10 | अखिलेश सोनी | महामंत्री |
11 | नवीन मारकंडे | महामंत्री |
12 | संध्या परघनिया | मंत्री |
13 | शिवनाथ यादव | मंत्री |
14 | जयंती पटेल | मंत्री |
15 | अमित साहू | मंत्री |
16 | जितेन्द्र कुमार वर्मा | मंत्री |
17 | हर्षिता पांडेय | मंत्री |
18 | विद्या सिदार | मंत्री |
19 | ऋतु चौरसिया | मंत्री |
20 | राम गर्ग | कोषाध्यक्ष |
21 | अशोक बजाज | कार्यालय मंत्री |
22 | प्रीतेश गांधी | सह-कार्यालय मंत्री |
23 | राहुल योगराज टिकरिहा | प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा |
24 | विभा अवस्थी | प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा |
25 | अशोक साहू | प्रदेश अध्यक्ष, OBC मोर्चा |
26 | आलोक सिंह ठाकुर | प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा |
27 | डॉ. सनम जांगडे | प्रदेश अध्यक्ष, अजा मोर्चा |
28 | सत्यनारायण सिंह | प्रदेश अध्यक्ष, अजजा मोर्चा |
29 | मखमूर इकबाल खान | प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा |
30 | अवधेश सिंह चंदेल | प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक |
31 | चुन्नीलाल साहू | प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक |
32 | संतोष पांडे | मुख्य प्रवक्ता |
33 | देवलाल ठाकुर | प्रवक्ता |
34 | नलिनीश ठोकने | प्रवक्ता |
35 | अमित चिमनानी | प्रवक्ता |
36 | शिवनारायण पांडेय | प्रवक्ता |
37 | प्रमोद कुमार शर्मा | प्रवक्ता |
38 | टेकेश्वर जैन | प्रवक्ता |
39 | डॉ. विजय शंकर मिश्रा | प्रवक्ता |
40 | किरण बघेल | प्रवक्ता |
41 | वेदराम जांगड़े | प्रवक्ता |
42 | शताब्दी पांडेय | प्रवक्ता |
43 | के. एल. चौहान | प्रवक्ता |
44 | उज्जवल दीपक | प्रवक्ता |
45 | हेमंत पाणिग्रही | मीडिया संयोजक |
46 | नितुल कोठारी | सोशल मीडिया संयोजक |
47 | सुनील पिल्लई | आईटी संयोजक |
‘टीम का ऐलान बहुत पहले हो जाना चाहिए’
बीजेपी की नई टीम के ऐलान को लेकर रविभगत ने कहा कि यह बहुत पहले बन जानी चाहिए थी। अच्छी बात हैं सबको अवसर मिला है। अब तक जितने भी अध्यक्षों ने काम किया है, नई टीम उससे आगे बढ़कर कार्य करे। आने वाले समय में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाए।
मुझे हटाया नहीं गया, टीम में बदलाव हुआ
हटाने के सवाल पर भगत ने कहा कि यह कोई विषय नहीं हैं। नई कार्यकारिणी तो बननी ही थी, यह बात अलग है कि बनने में समय लग गया। बीजेपी एक बड़ा परिवार है और ऐसे फैसलों में समय लगता है। टीम में बदलाव हुआ, नई टीम बनी है।
भूपेश बताएं उनके कार्यकाल में DMF में क्या हुआ ?
उन्होंने बताया की नोटिस का जवाब भेज दिया है। वह सार्वजनिक करने का विषय नहीं है। पार्टी में विरोध के सवाल पर भगत ने कहा, मेरा कोई विरोधी नहीं है। विपक्ष में रहते हुए भी मैंने अपनी भावनाएं गीत के माध्यम से व्यक्त की। यह मेरा स्वभाव में है।
कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के समर्थन के ट्वीट पर रवि भगत ने कहा, उनके कहने पर मुझे हंसी आती है। वे खुद लंबे समय तक संगठन में रहे हैं, और जानते हैं कि एक समय के बाद संगठन में बदलाव होता है। मैंने उनके कारनामों को जिलों में उजागर किया था, जिससे कांग्रेस की सरकार सत्ता से गई। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके कार्यकाल में DMF में क्या हुआ ?
मैंने अपने क्षेत्र का मुद्दा उठाया
रवि भगत ने कहा कि DMF के मुद्दे पर मैंने किस वजह से वीडिया जारी किया फिलहाल, उसे सार्वजनिक नहीं करूंगा। हालांकि इस बात का कतई कोई मलाल नहीं है कि मैंने अपने क्षेत्र का मुद्दा उठाया है और कुछ दिनों बाद सरकार उसे कैबिनेट में लाएगी।
अब जरूरी हो गया है कि जहां DMF है, वहां के कलेक्टर नियमों का पालन करें और जनता जागरूक होकर मूलभूत सुविधाओं की मांग करे। मैं लोगों से मिलकर उन्हें ग्राम सभा की बैठक करने और प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को देने के लिए प्रेरित करूंगा।
‘बीजेपी को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा’
भगत ने कहा, मैं घर में बैठ सकता हूं, लेकिन हिंदुत्व के साथ खड़ा रहना मेरे जीवन का हिस्सा है। दूसरी पार्टी में जाने की कोई गुंजाइश नहीं। हालांकि अनेक फोन आते हैं, लेकिन जब पता चलता है कि वे मेरी विचारधारा से मेल नहीं खाते तो उनसे बात नहीं करता हूं।
ये भी पढ़ें: रायपुर: CM साय ने स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, तेलीबांधा से भारत माता चौक तक दौड़
DMF की बात सरकार के खिलाफ जाना नहीं
DMF के मसले पर सरकार के खिलाफ जाने के सवाल पर भगत ने कहा, मैं सरकार के खिलाफ नहीं गया। मैंने केवल DMF की राशि के भु्गतान की बात कही है। उन्होंने कहा, रायगढ़ में दो सांसद हैं, लेकिन कई कार्यक्रमों में उनकी फोटो तक नहीं लगती, यह बात भी मैंने सोशल मीडिया पर लिखी।
एक बार जिला पंचायत CEO ने दोपहर 2 बजे ही जन समस्या निवारण शिविर खत्म कर दिया, मैंने उसका वीडियो बनाया। मैं इसकी कोई प्लानिंग नहीं करता, जो सही लगता है, कर देता हूं।
CG Police Award: 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, रायपुर से भुनेश्वर साहू का नाम, संजय पोटाम को तीसरा मेडल
CG Police Award 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौक पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से नवाजा जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं रायपुर से भुनेश्वर साहू ( ट्रैफिक पुलिस रायपुर) को वीरता पदक मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…