Aaj ka Rashifal 14 August 2025 Guruvar Halshashthi tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरुवार 14 अगस्त को भाद्र पद की चतुर्थी तिथि रहेगी। ऐसे में बुधवार 13 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।
गुरुवार 14 अगस्त हल षष्ठी पर को ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज गुरुवार 14 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
धनु राशि दैनिक राशिफल 14 अगस्त
धनु राशि वालों के लिए गुरुवार हल षष्ठी 14 अगस्त का दिन व्यापार व नौकरी में तरक्की दिलाएगा। गुरुवार को आपको आलस्य त्यागने की सलाह दी जा रही है। कार्य सिद्धि होने में देर भी नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ के उत्तम योग बनते दिख रहे हैं।
यदि आप स्टूडेंट है। तो शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। अस्पष्टता ठीक नहीं। परिवार में आपको स्त्री और संतान का सहयोग मिलेगा।
14 अगस्त के लिए आपका लकी नंबर 2-6-8 है।
मकर राशि दैनिक राशिफल 14 अगस्त
मकर राशि वालों के लिए समय अच्छा है। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको काम में प्रगति मिलेगी। पैसे संबंधी लेन-देन में आ रही बाधाएं दूर होगीं। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। दूसरों के सहयोग से काम को पूरा कर पाएंगे।
जरूरी कामों को करने में सतर्क रहें। ले-देकर काम करने में सवधानी रखें। लंबे समय बाद पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। हलषष्ठी बलराज जयंती पर आपका लकी नंबर -4-6-7 रहेगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल 14 अगस्त
कुंभ राशि वालों के यहां 14 अगस्त गुरुवार को मेहमानों का आगमन हो सकता है। राजकीय कार्यों से आपको लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ हो सकता है। आपके द्वारा की गई पुरानी गलती का आपको पश्चाताप हो सकता है।
विद्यार्थियों को लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। दाम्पत्य जीवन आपका खुशनुमा रहेगा। परिवार के सहयोग से काम बनेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको नवीन संपर्क काम आएंगे। हलषष्ठी बलराज जयंती पर आपका लकी नंबर 3-5-8 रहेगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल 14 अगस्त
मीन राशि वालों को गुरुवार का दिन खास होगा। जीवनसाथी और दोस्तों के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी। आपको अकेले रहने की प्रवृत्ति त्यागनी होगी। दोपहर के बाद से आपके लिए दिन शुभ रहेगा।
कामों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती। अपने काम बड़ी आसानी से बनते चले जाएंगे। आपके द्वारा सोचे समझे काम सफल होंगे। 14 अगस्त हल षष्ठी को आपका लकी नंबर 2-5-7 है।