Aaj ka Rashifal 10 August 2025 Ravivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार 10 अगस्त को भादों माह की प्रतिपदा तिथि रहेगी। ऐसे में रविवार 10 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।
रविवार 10 अगस्तको ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज शनिवार 9 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।
धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल 9 अगस्त
धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 9 अगस्त
धनु राशि वालों को रविवार को धैर्य के साथ काम करने की सलाह दी जा रही है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में समस्याओं का प्रयास करेंगे। आर्थिक बजट पर ध्यान देना होगा। खर्चों को कंट्रोल करके चलें। यात्रा करने से पैसों का नुकसान होगा। करियर को लेकर दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी के कार्य करेंगे तो पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है।
युवाओं को लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। नए अवसर आपके हाथ लग सकते हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगे। यदि लव लाइफ में हैं तो प्रेम संबंधों में परिवार की मंजूरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। 10 अगस्त के लिए आपका भाग्यशाली रंग नीला और भाग्यशाली अंक 4 रहेगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल 10 अगस्त
मकर राशि वाले लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इससे आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। युवाओं की भविष्य से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। लेन-देन के मामलों को सावधान रहें। बड़े लाभ का लालच देकर आपको धोखा दिया जा सकता है। किसी पड़ोसी या संबंधी के साथ आपसी दुश्मनी बढ़ सकती है। अहंकार से बचें।
व्यवसाय को लेकर सतर्क रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। कर्मचारियों और सहयोगियों का समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो आपको ऑफिस में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। यदि लव लाइफ में हैं तो आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं।
यदि अविवाहित हैं तो आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। गिरने या चोट लगने की संभवना हैं। 10 अगस्त के लिए आपके लकी कलर बादामी और लकी नंबर 9 रहेगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल 10 अगस्त
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह के किसी खास निर्णय पर पहुंचने की सलाह दी जा रही है। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। नकारात्मकता से आपको बचना होगा। वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं। जिस पर भरोसा करते हैं, वो आपको धोखा दे सकते हैं। शेयर्स, सट्टा काम से जुड़े लोगों को जोखिम लेने से बचना होगा।
व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। हार्डवेयर कारोबारियों के लिए समय लाभकारी होगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लव लाइफ में हैं तो आपका मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। रविवार 10 अगस्त के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर आसमानी रहेगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल 10 अगस्त
मीन राशि वालों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। असफलता से नाराज न हों। चिंतित होने की बजाय कोशिश करने का प्रयास करें। समझदारी से किया गया पैसों का निवेश आपको लाभ दिलाएगा। आपके द्वारा लिया गया निर्णय भविष्य में लाभकारी साबित होगा। दिन थकान और सुस्ती लेकर आएगा। परिवार वालों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पढ़ाई में रुकावट अर सकती है।
व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। काम की प्रगति को लेकर बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सावधान रहें। नकारात्मक सोच वालों को द्वेश की भावना से नुकसान हो सकता है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में तनाव आ सकता है। काम के चलते पैरों में सूजन की शिकायत हो सकती है। रविवार 10 अगस्त को आपका लकी कलर आसमानी और लकी नंबर 4 रहेगा।
यह भी पढ़ें: