CG ka Mausam, Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बारिश (Rain Forecast Chhattisgarh) का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD Raipur) ने सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने (Thunderstorm with Lightning) की चेतावनी दी है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहेगा मानसून
पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rain in Sarguja) दर्ज की गई। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सर्वाधिक 137 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीं सरगुजा में 84.6 मिमी, सूरजपुर में 71.2 मिमी और कोरिया जिले में 50.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिलसिला अगले 5 दिन (Next 5 Days Rain Forecast) तक जारी रहेगा।
रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें संभव
मध्य छत्तीसगढ़ (CG ka Mausam) में अगले 4 दिन बारिश में थोड़ी कमी रहेगी, लेकिन फिर से बारिश में वृद्धि की संभावना है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश (Rain in Raipur) हो सकती है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है।
प्रमुख जिलों में दर्ज वर्षा (3 अगस्त 2025)
जिला | वर्षा (मिमी में) | स्थिति |
---|---|---|
रामानुजगंज (बलरामपुर) | 137 | बहुत भारी वर्षा |
सरगुजा | 84.6 | भारी वर्षा |
सूरजपुर | 71.2 | भारी वर्षा |
कोरिया | 50.6 | मध्यम वर्षा |
रायगढ़ | 33.1 | हल्की वर्षा |
जांजगीर-चांपा | 25.9 | हल्की वर्षा |
बेमेतरा | 18.5 | हल्की वर्षा |
जशपुर | 18.9 | हल्की वर्षा |
12 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन और वज्रपात (Lightning Alert Chhattisgarh) की चेतावनी दी है। वहीं रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग और बेमेतरा में हल्की बारिश (Light Rain Alert) का पूर्वानुमान है।
ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट: गिरफ्तारी से बचने अग्रिम जमानत की याचिका, सोमवार को होगी सुनवाई
सिनॉप्टिक सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग (CG ka Mausam) के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) अमृतसर से होते हुए बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी तक फैली हुई है। उत्तर-पश्चिम बिहार और उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, जिससे नमी युक्त हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर आ रही हैं।
बारिश की गतिविधि में वृद्धि (Rainfall Activity Increase) से कृषि कार्यों में तेजी आएगी और किसानों को फायदा होगा। हालांकि वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। बारिश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट या स्थानीय प्रशासन से अपडेट लेते रहें।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।