IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train 2025: अगर आप धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC 13 सितंबर 2025 से ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ (Bharat Gaurav Tourist Train) के जरिए पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम और गया जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा कराएगा। यह टूर कुल 9 रात और 10 दिन का होगा। इस यात्रा की शुरुआत आगरा कैंट से होगी।
यात्रा में किन-किन जगहों के दर्शन होंगे?
इस खास पैकेज में यात्रियों को निम्न प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे –
-
गया – विष्णुपद मंदिर और स्थानीय मंदिर
-
पुरी – श्री जगन्नाथ मंदिर
-
कोणार्क – प्रसिद्ध सूर्य मंदिर
-
गंगासागर – कपिल मुनि आश्रम और समुद्र संगम स्नान
-
कोलकाता – काली मंदिर दर्शन
-
बैद्यनाथ धाम (जसीदीह) – बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन
-
वाराणसी (काशी) – श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और घाट
-
अयोध्या – राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और सरयू आरती
ट्रेन का रूट और बोर्डिंग स्टेशन
ट्रेन आगरा कैंट से चलेगी और रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्टेशन पर चढ़ने-उतरने की व्यवस्था होगी ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), ओरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, काशी/बनारस।
ये भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2025 Gift Ideas: राखी पर बहन को करना है खुश ? तो दें ये शानदार तोहफे, हमेशा रखेगी याद
यात्रा का शेड्यूल (13 से 22 सितंबर 2025)
-
दिन 1: आगरा से प्रस्थान, विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों का बोर्डिंग
-
दिन 2: गया आगमन, विष्णुपद मंदिर व स्थानीय दर्शनीय स्थल
-
दिन 3-4: पुरी और कोणार्क मंदिर दर्शन
-
दिन 5-6: कोलकाता और गंगासागर यात्रा
-
दिन 7: जसीदीह (बैद्यनाथ धाम) दर्शन
-
दिन 8: काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन
-
दिन 9: अयोध्या – राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और सरयू आरती
-
दिन 10: वापसी यात्रा के बाद आगरा में टूर समाप्त
यात्रा की कीमत और श्रेणियां
आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस टूर को तीन कैटेगरी में बांटा है –
कैटेगरी | क्लास | सिंगल/डबल/ट्रिपल | बच्चा (5-11 वर्ष) |
---|---|---|---|
कंफर्ट | 2AC | ₹40,300 | ₹38,700 |
स्टैंडर्ड | 3AC | ₹30,480 | ₹29,150 |
इकोनॉमी | स्लीपर | ₹18,460 | ₹17,330 |
यात्रा में मिलने वाली सुविधाएं
-
ट्रेन में स्लीपर, 3AC और 2AC यात्रा सुविधा
-
होटल में रात रुकने और वॉश एंड चेंज की सुविधा
-
बेसिक ऑनबोर्ड और ऑफबोर्ड भोजन
-
इकोनॉमी और स्टैंडर्ड पैकेज में नॉन-एसी ट्रांसपोर्ट,
जबकि कंफर्ट पैकेज में एसी ट्रांसपोर्ट मिलेगा।
यह पैकेज उन लोगों के लिए आदर्श है जो एक ही सफर में गंगा-स्नान, ज्योतिर्लिंग, श्रीराम और भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना चाहते हैं।