MP Bhopal Ujjain Sawan Special Train 2025 Details: पश्चिम रेलवे ने महाकाल के भक्तों को बड़ी खुशखबरी दी है। सावन के महीने में भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
उज्जैन से संत हिरदारामनगर (भोपाल) के बीच एक सावन स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कल यानी शनिवार, 26 जुलाई 2025 से शुरू होकर 31 अगस्त, 2025 तक हर दिन चलेगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यह खास ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको अलग से किराया देना होगा। 8 अगस्त, 2025 को रीवा से रानी कमलापति और रानी कमलापति से रीवा के लिए सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
ट्रेन का पूरा शेड्यूल
उज्जैन-संत हिरदारामनगर स्पेशल
ट्रेन नंबर 09311 उज्जैन-संत हिरदारामनगर स्पेशल कल, यानी 26 जुलाई 2025 को दोपहर 2:05 बजे उज्जैन से चलेगी और 31 अगस्त 2025 तक हर दिन इसी समय चलेगी।
- तराना रोड: दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी, 2:17 बजे रवाना होगी।
- मक्सी: दोपहर 2:53 बजे पहुंचेगी, 2:55 बजे रवाना होगी।
- बेरछा: दोपहर 3:15 बजे पहुंचेगी, 3:17 बजे रवाना होगी।
- कालीसिंध: दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी, 3:32 बजे रवाना होगी।
- अकोदिया: शाम 4:20 बजे पहुंचेगी, 4:22 बजे रवाना होगी।
- शुजालपुर: शाम 4:40 बजे पहुंचेगी, 4:42 बजे रवाना होगी।
- कालापीपल: शाम 5:00 बजे पहुंचेगी, 5:02 बजे रवाना होगी।
- सीहोर: शाम 5:45 बजे पहुंचेगी, 5:47 बजे रवाना होगी।
- यह ट्रेन संत हिरदारामनगर रेलवे स्टेशन पर शाम 6:35 बजे पहुंचेगी।
संत हिरदारामनगर-उज्जैन स्पेशल
ट्रेन नंबर 09312 वापसी में कल, यानी 26 जुलाई 2025 को रात 9:35 बजे संत हिरदारामनगर से रवाना होगी और 31 अगस्त, 2025 तक चलेगी।
- सीहोर: रात 10:06 बजे पहुंचेगी, 10:08 बजे रवाना होगी।
- कालापीपल: रात 10:34 बजे पहुंचेगी, 10:36 बजे रवाना होगी।
- शुजालपुर: रात 10:49 बजे पहुंचेगी, 10:51 बजे रवाना होगी।
- अकोदिया: रात 11:03 बजे पहुंचेगी, 11:05 बजे रवाना होगी।
- कालीसिंध: रात 11:32 बजे पहुंचेगी, 11:34 बजे रवाना होगी।
- बेरछा: रात 11:46 बजे पहुंचेगी, 11:48 बजे रवाना होगी।
- मक्सी: रात 1:20 बजे पहुंचेगी, 1:22 बजे रवाना होगी।
- तराना रोड: रात 1:31 बजे पहुंचेगी, 1:33 बजे रवाना होगी।
- यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:35 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
यह खबर भी पढ़ें: MP Rajnitik Niyukti 2025: निगम, मंडल और बोर्ड के खाली पदों जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियां, सूची तैयार
8 अगस्त को चलेगी रीवा स्पेशल
रीवा से रानी कमलापति और रानी कमलापति से रीवा के लिए सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जो दोनों स्टेशनों से 8 अगस्त, 2025 को अलग-अलग समय पर रवाना होगी। इस सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन का एक-एक फेरा लगेगा।
रीवा-रानी कमलापति
स्पेशल ट्रेन संख्या 02190 शुक्रवार, 8 अगस्त, 2025 दोपहर 12:30 ट्रेन रीवा स्टेशन से चलेगी, जो उसी रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
- सतना दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी, 1:25 बजे रवाना होगी।
- मैहर दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी, 1:52 बजे रवाना होगी।
- कटनी मुड़वारा दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी, 2:55 बजे रवाना होगी।
- दमोह शाम 4:10 बजे पहुंचेगी, 4:15 बजे रवाना होगी।
- सागर शाम 5:15 बजे पहुंचेगी, 5:20 बजे रवाना होगी।
- बीना शाम 6:45 बजे पहुंचेगी, 6:50 बजे रवाना होगी।
- विदिशा दोपहर 7:50 बजे पहुंचेगी, 7:52 बजे रवाना होगी।
- रानी कमलापति स्टेशन पर रात 9:15 बजे पहुंचेगी।
यह खबर भी पढ़ें: MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड की दूसरी परीक्षा का परिणाम 4 दिन में आएगा ! 10वीं, 12वीं का रिजल्ट तैयार
रानी कमलापति-रीवा
स्पेशल ट्रेन संख्या 02189 शुक्रवार, 8 अगस्त, 2025 रात 10:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी, जो अगले दिन शनिवार सुबह 7:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
- रानी कमलापति स्टेशन पर रात 10:15 बजे पहुंचेगी।
- विदिशा रात 11:8 बजे पहुंचेगी, 11:10 बजे रवाना होगी।
- बीना रात 12:15 बजे पहुंचेगी, 12:20 बजे रवाना होगी।
- सागर रात 1:30 बजे पहुंचेगी, 1:35 बजे रवाना होगी।
- दमोह रात 2:40 बजे पहुंचेगी, 2:45 बजे रवाना होगी।
- कटनी मुड़वारा सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी, 4:15 बजे रवाना होगी।
- मैहर सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी, 5:37 बजे रवाना होगी।
- सतना सुबह 6:15 बजे पहुंचेगी, 6:20 बजे रवाना होगी।
- रीवा स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी।
ज्यादा जानकारी के लिए
यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज और कोचों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए आप enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं। रेलवे की अधिकृत सेवा NTES / 139 पर भी ले सकते हैं।
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
एमपी से कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन: वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान, इन स्टेशनों से गुजरेगी, जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल
Special Train Schedule 2025: मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो वैष्णो देवी के दर्शन को और आसान कर देगी। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें…