MP Rojgar Protsahan Yojana 2025: मध्यप्रदेश में रोजगार परम फैक्ट्रियों में काम करने पर युवकों को 5000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेंगी। बहनों को 6000 रुपए दिए जाएंगे। गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को भोपाल के अचारपुरा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की।
भोपाल के अचारपुरा में गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 औद्योगिक इकाईयों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को पूरा प्रोत्साहन देगी।
एक तरह के मंदिर हैं उद्योग, कारखाने
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने का कार्य प्राथमिक मानती है। हर युवा को काम मिले, ऐसा राज्य शासन का मंतव्य है। हमारे उद्योग कारखाने एक तरह के मंदिर हैं। यह मंदिर का स्वरूप हैं, जो लोगों के कष्ट मिटाते हैं। मध्य प्रदेश में उद्योगों का जाल लगातार फैलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के युवाओं को पलायन की जरूरत नहीं है। हमारा राज्य समृद्ध होगा।
प्रोत्साहन राशि का होगा स्थाई प्रबंध
सीएम मोहन यादव ने कहा कि रोजगार परक उद्योगों में काम करने वाले युवकों को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लाड़ली बहनों को भी उद्योगों में काम करने पर प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया है। बहनों को ₹6000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह एक तरह का स्थाई प्रबंध होगा।
यह खबर भी पढ़ें: Hariyali Amavasya: हरियाली में सबसे ऊपर भोपाल, जो यहां आता है उसका दिल लग जाता है, देखें हरे-भरे शहर की खूबसूरत तस्वीरें
बहनों के खातों में अक्टूबर से ₹1500
लाड़ली बहना योजना में बहनों को अक्टूबर महीने में भाई दूज से ₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे। यह दीपावली और भाई दूज पर बहनों को उपहार होगा। जो लाड़ली बहनों के परिवार के संचालन के लिए मददगार होंगे।
ट्रेन कोच निर्माण इकाई का शिलान्यास
10 अगस्त 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्रेन कोच निर्माण की आधुनिकतम इकाई का शिलान्यास करेंगे। जहां वंदे भारत और मेट्रो से लेकर अन्य रेलों के लिए कोच तैयार किए जाएंगे।
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Indore Girls Conversion: धर्मांतरण की आशंका पर युवकों को पीटा और कालिख पोती, प्रेस कांफ्रेंस में हिंदू संगठन का हंगामा
Madhya Pradesh Indore Dewas Girls Conversion Case Update: इंदौर प्रेस क्लब में गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ लड़के-लड़कियों की हिंदू संगठनों ने पिटाई कर दी। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें…