आंवले की चटनी, आचार व जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। कुछ लोग इसका मुरब्बा भी खाते हैं। यह स्वाद में भी अच्छा होता है। आइए जानते है आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे…. पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन की दिक्कत से आराम पाने के लिए आप आंवले का मुरब्बा खाएं। इसमें आयरन ज्यादा होता हैं। कई लोगों को कमजोर इम्यूनिटी के कारण सर्दी-जुकाम व बुखार की समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ता है। ऐसे में आप आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है। आंवले में कैल्शियम के गुण मौजूद होते हैं। इसका मुरब्बा खाने से बॉडी की हड्डियों को मजबूती मिलती है। आंवले की तासीर ठंडी होती है। इसका मुरब्बा खाने से पेट की गर्मी शांत होती है।