आज का इतिहास : 1947 – संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया।
देश और दुनिया में 22 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे…
22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा की बैठक में, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था।
तिरंगे में तीन रंग हैं: केसरिया, सफेद और हरा। सफेद पट्टी के बीच में गहरे नीले रंग का चक्र है, जिसे अशोक चक्र कहा जाता है। यह चक्र भारत की प्राचीन संस्कृति और न्याय का प्रतीक है।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने थे।
1981 – भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया।
1969 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
1918 – भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।