Aaj ka Rashifal 22 July 2025 Mangalvar Dwadashi Tithi Singh Kanya Tula Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार मंगलवार 22 जुलाई को सावन माह की द्वादशी तिथि रहेगी। हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।
मंगलवार 22 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।
चलिए जानते हैं सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज मंगलवार 22 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का दैनिक राशिफल
सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 22 जुलाई
सिंह राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। आपके जीवन में तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं। नई डील फायनल हो सकती है। पार्टनरशिप से लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलते दिख रहा है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलने लगेगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। मंगलवार को आपको सूर्य की उपासना करने से लाभ होगा। 22 जुलाई को आपका लकी कलर सुनहरा और लकी नंबर 1 है।
कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 22 जुलाई
कन्या राशि वालों को काम के सिलसिले में धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकते हैं। व्यापार में नए परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं।
पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। पुराने मित्र की मदद से पढ़ाई में लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से लाभ होगा। मंगलवार के लिए आपका लकी कलर नीला और लकी नंबर 6 रहेगा।
तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 22 जुलाई
तुला राशि वालों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचना होगा। कार्य में सतर्कता रखनी होगी। व्यापारी हैं तो आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। निवेश के मामले में सतर्क रहें। पढ़ाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है। किसी से मतभेद हो सकते है। मंगलवार के लिए आपको मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने का उपाय सुझाया जा रहा है। 22 जुलाई को आपका लकी कलर गुलाबी और लकी नंबर 7 रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 22 जुलाई
वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार को करियर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें। वरना परेशानी बढ़ सकती है।
यदि आप व्यापारी हैं तो आपको लेनदेन में सावधानी रखें। कानूनी दांवपेच में दस्तावेजों की जांच जरूरी कर लें। अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। बिगड़ती सेहत आपकी पढ़ाई प्रभावित कर सकती है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो स्थान परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं।
मंगलवार 22 जुलाई को आपको काले तिल का दान करने से लाभ होगा। मंगलवार के लिए आपका लकी कलर लाल और लकी नंबर 8 है।
यह भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: धनु को लव लाइफ में हो सकती है मुश्किल, मकर वाले धैर्य से लें काम, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल