चेतन प्रताप सिंह चौहान क्रिकेटर से राजनेता बने थे। उन्होंने सुनील गावस्कर के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ पार्टनरशिप बनाई थी और भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। 12 जुलाई, 2020 को उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। तब से वे वेंटिलेटर पर थे और 16 अगस्त, 2020 को 73 वर्ष की आयु में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि चेतन चौहान टेस्ट इतिहास में बिना शतक लगाए दो हजार से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
1947 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और नेता चेतन चौहान का जन्म हुआ था।
1962- भारत-चीन के बीच सीमा पर युद्ध हुआ था।
1906 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष और कोलकाता हाईकोर्ट के वक़ील व्योमेश चन्द्र बनर्जी का निधन हुआ था।
1977- नीलम संजीव रेड्डी भारत के राष्ट्रपति चुने गए थे।
2007- इस दिन देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बनीं थी।
2020 – मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और राजनेता लालजी टंडन का निधन हुआ था।