Weekly Horoscope 21-27 July 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Sawan Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार सोमवार 21 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। ऐसे में नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।
ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) से जानते हैं कि राशि चक्र की पहली चार राशियों में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए 21 से 27 जुलाई 2025 तक का सप्ताह कैसा रहने वाला है।
वीकली राशिफल में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता को लेकर क्या खास होगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) …
मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आने की आशा है। आपकी संतान की उन्नति हो सकती है। संतान का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपका, आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। वर्तमान में आपकी कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।
इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं।सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
वृष राशि साप्ताहिक राशिफल
अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास शादी के प्रस्ताव आएंगे। धन की कमी हो सकती है। आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।
इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 जुलाई कार्यों के करने हेतु उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
Weekly Horoscope 2025: धनु-मकर पर रहेगा काम का बोझ, कुंभ वाले रहें सावधान, मीन का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों से आपके संबंध ठीक रहेंगे। धन आने की आशा की जा सकती है। कचहरी के कार्यों में आप सफल हो सकते हैं। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।
इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 21 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को मानसिक कष्ट हो सकता है। धन आने की उम्मीद अच्छी है। भाग्य से साधारण मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहे। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।
इस सप्ताह आपके लिए 24 के दोपहर के बाद से 25 और 26 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम मूलक हैं। 22, 23 और 24 के दोपहर तक आपको सावधान रहना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गायत्री मंत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: सिंह वाले रहें सतर्क, कन्या को धन लाभ के योग, तुला-वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल