मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई, 1827 को उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नगवा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम दिवाकर पांडे और माता का नाम अभय रानी था। 1849 में 22 साल की उम्र में वे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में शामिल हो गए और 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री में एक सिपाही के रूप में तैनात थे। 1857 में, मंगल पांडे ने ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह किया, जो 1857 के भारतीय विद्रोह का एक प्रमुख कारण बना। 29 मार्च 1857 को उन्होंने ब्रिटिश अधिकारियों पर हमला किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 8 अप्रैल 1857 को मृत्युदंड दिया गया।
2010 – कोलकाता में एक ट्रेन दुर्घटना में 63 लोगों की मौत हुई थी।
2005 – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया।
1974 – क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।
1969 – भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
1952 – इंग्लैंड के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए पूरी भारतीय क्रिकेट टीम 82 रन पर आउट हो गई।
1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी।
1947 – बर्मा के प्रधानमंत्री आंग सेन की रंगून में हत्या कर दी गई थी।