CG Local Train News: कोरोना काल में बंद की गईं 13 से ज्यादा लोकल ट्रेनों को एक बार फिर से पटरी पर लाने का फैसला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने लिया है। ये सभी ट्रेनें 15 जुलाई से चलेंगी।
रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ये ट्रेनें अब अपने पुराने निर्धारित समय पर चलेंगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इन यात्रियों को लाभ
इन ट्रेनों के फिर से शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इतवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। इससे खासकर छात्रों, रोज यात्रा करने वालों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा, जो लंबे समय से लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे।
रायपुर से गोवा तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग
हाल ही में रेलवे प्रशासन के साथ हुई सांसदों की बैठक में कई अहम मुद्दे उठाए गए। रायपुर से गोवा तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की गई, साथ ही बिलासपुर एक्सप्रेस को दुर्ग तक विस्तार देने की मांग भी रखी गई, जिससे रीवा के यात्रियों को सुविधा मिल सके।
फिलहाल जगदलपुर आने वाली 10 ट्रेनें रद्द
दूसरी ओर, जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें अभी शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। ये ट्रेनें 15 जुलाई को जगदलपुर और किरंदुल तक नहीं जाएंगी, बल्कि ओडिशा के कोरापुट तक चलेंगी और वहीं से वापस लौट जाएंगी।
फिर से शुरू हो रही ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन नंबर | मार्ग | दिनांक | प्रस्थान समय |
3741 | रायपुर – डोंगरगढ़ | 15 जुलाई | शाम 6:15 बजे |
3742 | डोंगरगढ़ – रायपुर | 15 जुलाई | सुबह 6:10 बजे |
3265 | रायपुर – रायगढ़ | 15 जुलाई | सुबह 7:00 बजे |
3266 | रायगढ़ – रायपुर | 15 जुलाई | दोपहर 2:15 बजे |
3745 | रायपुर – कांकेर | 15 जुलाई | शाम 5:30 बजे |
3746 | कांकेर – रायपुर | 15 जुलाई | दोपहर 1:00 बजे |
3743 | रायपुर – डोंगरगढ़ | 16 जुलाई | सुबह 9:45 बजे |
3744 | डोंगरगढ़ – रायपुर | 16 जुलाई | दोपहर 1:10 बजे |
7889 | गोंदिया – कटंगी | 15 जुलाई | सुबह 5:30 बजे |
7890 | कटंगी – गोंदिया | 15 जुलाई | सुबह 7:00 बजे |
7867 | गोंदिया – इतवारी | 15 जुलाई | शाम 4:00 बजे |
7891 | डोंगरगढ़ – कटंगी | 16 जुलाई | सुबह 10:00 बजे |
7892 | कटंगी – डोंगरगढ़ | 16 जुलाई | सुबह 3:00 बजे |
यह भी पढ़ें-CG Weather Update: अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, 4 जिलों में ऑरेंज, 9 में यलो अलर्ट