हाइलाइट्स
-
श्योपुर- गुना में सबसे ज्यादा बारिश
-
शिवपुरी में अटल सागर डैम के 6 गेट खोले
-
भोपाल, इंंदौर, जबलपुर में हल्की बारिश
MP Rainfall Alert: मध्यप्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश वाला मौसम रहा। सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर और गुना जिले में दर्ज की गई। श्योपुर में 2.8 इंच और गुना में 2.7 इंच पानी पड़ा है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां अब तक 1.2 इंच बारिश हो चुकी है।
इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रतलाम, शिवपुरी, खरगोन, टीकमगढ़, रायसेन, मंडला, सागर, उमरिया, दतिया, छिंदवाड़ा, बैतूल, बालाघाट, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा, आगर-मालवा, राजगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
शिवपुरी जिले में अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से करीब 1500 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
श्योपुर-आगरा हाईवे बंद
श्योपुर के विजयपुर में क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से आगरा जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। वहीं, बड़ौदा में बाढ़ जैसे हालात हैं। गली- मोहल्लों, दुकान-मकानों के अलावा अस्पताल में भी पानी भर गया है। शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां कई लोगों के घरों में पानी भर गया।
अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंजह अलर्ट जारी है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर।
ये भी पढ़ें: MP High Court Chief Justice: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की नियुक्ति, जजों की संख्या हुई 34
एमपी में 24 घंटे में कहां कितनी बारिश
जिला | वर्षा (सेमी में) |
---|---|
श्योपुर | 2.8 |
गुना | 2.7 |
पचमढ़ी (नर्मदापुरम) | 1.2 |
नर्मदापुरम | 0.9 |
रतलाम | 0.9 |
शिवपुरी | 0.8 |
उज्जैन | 0.6 |
खरगोन | 0.6 |
टीकमगढ़ | 0.5 |
ग्वालियर | 0.5 |
रायसेन | 0.5 |
मंडला | 0.3 |
सागर | 0.2 |
भोपाल | 0.1 |
जबलपुर | 0.1 |
उमरिया | 0.1 |
दतिया | 0.1 |
छिंदवाड़ा | 0.1 |
दमोह | 0.1 |
बैतूल | 0.1 |
बालाघाट | 0.1 |
(आंकड़े 13 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 14 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक)
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।