Swachhata Survekshan 2024 cleanliness Cities: स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को अब रैंकिंग प्रोसेस से हटाया गया है। पिछले सात सालों से इंदौर नगर निगम यह अवॉर्ड ले रहा था, लेकिन अब इंदौर को स्वच्छ शहर की रैंकिंग नहीं दी जाएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में भोपाल रैंकिंग प्रोसेस में दूसरी नंबर पर है। हालांकि, इसकी अधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन 17 जुलाई को दिल्ली का इनविटेशन जरूर आया है। 17 जुलाई, गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के नतीजों की घोषणा की जाएगी। यह घोषणा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगीं। जहां अलग-अलग कैटेगरी के स्वच्छ शहरों का पुरस्कार दिया जाएगा।
स्वच्छ सुपर लीग में मिली जगह
दरअसल, केंद्र सरकार ने भारत के सबसे स्वच्छ इंदौर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण की स्वच्छ सुपर लीग में जगह दी है, जिसके तहत अब स्वच्छता में इंदौर का भारत के स्वच्छ 15 सिटीज से मुकाबला चल रहा है। इसमें सबसे स्वच्छ तीन शहरों को पूरे भारत में स्वच्छता के रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: MP Shikshak Bharti 2025: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का शेड्यूल जारी, 18 जुलाई से आवेदन, 31 अगस्त से ऑनलाइन परीक्षा
सुपर लीग में 15 शहर
स्वच्छ सुपर लीग में पिछले साल सिर्फ 12 शहर थे, लेकिन इस बार इसमें इंदौर, उज्जैन, बुदनी को शामिल किया हैं। जिसमें इंदौर, उज्जैन, बुदनी का मुकाबला सूरत, नवी मुंबई जैसे 15 शहरों से मुकाबला हैं।
क्यों खास है इंदौर मॉडल
इंदौर में हर घर से 100 प्रतिशत अलग-अलग कचरा संग्रहित किया जाता है। जिस वजह से इंदौर की अधिकांश सड़क किनारे कचरा पेटियां नहीं रखी हैं। जिससे ये शहरों के लिए एक मॉडल बन चुका है।
यह खबर भी पढ़ें: MP Vehicle Sale Rules: सेकंड हैंड वाहनों के साथ देने होंगे लाइसेंस, RC जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स, तभी डीलर-ब्रोकर खरीदेगा!
क्या है स्वच्छ सुपर लीग ?
- स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छ शहरों के चयन की अलग-अलग प्रोसेस हैं।
- स्वच्छ सुपर लीग एक विशेष कैटेगरी है,
- इसमें लगातार तीन साल स्वच्छता में तीन बार टॉप रहे शहरों को शामिल किया जाता है,
- जिन्हें रोल मॉडल के रूप में प्रेजेंट किया जाता है।
दौड़ में MP के ये भी शहर
- भोपाल प्रेसिडेंशियल कैटेगरी में इस बार देश में दूसरा स्थान आया। (पिछले साल 6वां)
- देवास और शाहगंज प्रेसिडेंशियल कैटेगरी में है।
- जबलपुर मिनिस्ट्रीयल अवॉर्ड कैटेगरी में है।
- ग्वालियर स्टेट लेवल अवॉर्ड कैटेगरी में है।
स्वच्छ सुपर लीग में ये शहर
शहर | राज्य (यदि ज्ञात) | आबादी की श्रेणी | 2023 रैंक |
---|---|---|---|
इंदौर | मध्यप्रदेश | 10 लाख से अधिक | 1 |
सूरत | गुजरात | 10 लाख से अधिक | 1 |
नवी मुंबई | महाराष्ट्र | 10 लाख से अधिक | 3 |
नई दिल्ली | दिल्ली | 50,000 से 3 लाख | 7 |
तिरुपति | आंध्रप्रदेश | 50,000 से 3 लाख | 8 |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | 3 लाख से 10 लाख | 11 |
सासवड़ | महाराष्ट्र | 20,000 से 50,000 | 14 |
पाटन | — | 20,000 तक | 15 |
नोएडा | उत्तरप्रदेश | 3 लाख से 10 लाख | 17 |
उज्जैन | मध्यप्रदेश | (स्पष्ट नहीं) | 22 |
पंचगनी | महाराष्ट्र | 20,000 तक | 28 |
वीटा | महाराष्ट्र | 20,000 से 50,000 | 30 |
बुदनी | मध्यप्रदेश | (स्पष्ट नहीं) | 33 |
अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ | 50,000 से 3 लाख | 35 |
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
MP Pwd Engineer Exam: इंजीनियर्स देंगे Eligibility का प्रमाण, तभी मिलेंगे ब्रिज जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स, जानें नई व्यवस्था
MP Pwd Engineer Construction Quality Control Exam: मध्यप्रदेश में कार्यरत प्रदेशभर के इंजीनियरों को अब अपनी एलिजिबिलिटी का प्रमाण देना होगा। जिसके बाद उन्हें ब्रिज जैसे बड़े प्रोजेक्टस का सुपरविजन सौंपा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें…