हाइलाइट्स:
- रायपुर में एक लाख लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है।
- आयुक्त ने राजस्व निरीक्षकों को 3 महीने में टैक्स वसूलने का समय दिया है।
- निगम आयुक्त ने कर वसूली के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
CG Property Tax 2025: रायपुर नगर निगम क्षेत्र में ऐसे करीब एक लाख मकान हैं, जिनसे पिछले एक दशक से संपत्ति कर नहीं वसूला गया है। इस वजह से निगम को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब नगर निगम ने इन मामलों में सख्ती दिखाने की तैयारी कर ली है। निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी तीन महीनों में विशेष अभियान चलाकर बकाया टैक्स वसूल किया जाए।
प्लॉट या मकान मालिकों ली जाएगी ये जानकारी
इस अभियान के तहत वार्डवार सूची बनाकर प्लॉट या मकान मालिकों से संपर्क किया जाएगा और उनका टैक्स जमा कराया जाएगा। टैक्स वसूली के दौरान यह भी जांच की जाएगी कि संपत्ति का उपयोग किस प्रयोजन के लिए हो रहा है—रिहायशी, व्यवसायिक या अन्य—ताकि उसी अनुसार टैक्स तय किया जा सके।
निगम की खास मुमिम
बैठक में आयुक्त ने राजस्व जोन के निरीक्षकों और सहायक निरीक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए निगम एक विशेष मुहिम शुरू करेगा। चूंकि नगर निगम की कुल आय का लगभग 70% हिस्सा संपत्ति कर से आता है, ऐसे में टैक्स न मिलने की स्थिति में आर्थिक संकट और बढ़ सकता है।
Guru Purnima 2025: बदलते जमाने के साथ बदलता जा रहा है टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता, अब क्यों खत्म हो रहा इमोशनल कनेक्शन
Guru Purnima 2025 Teacher Student Relation Change: आज गुरू के पूजन का दिन गुरू पूर्णिमा है। ये दिन हर साल गुरू और शिष्य के पवित्र रिश्ते की याद दिलाता है। लेकिन बदलते दौर में ये रिश्ता पहले जैसा भावनात्मक नहीं रहा। क्या सिर्फ वक्त बदला है या फिर सोच में भी फर्क आ गया है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..