Aaj ka Rashifal 6 July 2025 Ravivar Ashadha Devshayani Ekadashi Tithi Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से देव सो जाएंगे। इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी।
हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।
रविवार 6 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि ( Devshayani Ekadashi Tithi 2025) रहेगी। जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025 ) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।
चलिए जानते हैं सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए दैनिक राशिफल आज 6 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 6 जुलाई
सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 6 जुलाई
रविवार को आपको अपने दिल में किसी चीज का शौक, कोई फीलिंग और अधिक मजबूत और गहरी हो सकती है। देवशयनी एकादशी का दिन आपके लिए खुशियों का मौका लेकर आएगा। छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढने की कोशिश करें। जो आपके लिए बड़ा तोहफा होंगी। जो दिल कहे वही आपको करने की सलाह दी जा रही है। तभी आप खुश रहेंगे। आपको अपनी एनर्जी सही जगह पर लगाने की सलाह दी जा रही है।
कन्या राशि (Virgo)दैनिक राशिफल 6 जुलाई
रविवार 6 जुलाई का दिन आपको मेहनत करने की सलाह दे रहा है। हर चीज़ को ठीक करने या समझाने की कोशिश मत करें। खुद पर भरोसा रखेंगे तो सभी काम सफल होंगे। आप अपने अंदर एक बदलावा महसूस करेंगे। प्लानिंग के साथ काम करते हुए आगे बढ़ते रहने की सलाह आपको दी जा रही है।
तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 6 जुलाई
रविवार 6 जुलाई को आपके दिल की सच्चाई सभी के सामने आ सकती है। छोटी बातें आपके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। दिल की बात किसी से शेयर करेंगे। आपको जो सही लगे उसे नजरअंदाज न करें। आपके जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। अटके काम पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 6 जुलाई
वृश्चिक राशि वालों को रविवार को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले बहुत सोच समझकर आगे बढ़ें। कुछ परफेक्ट हो जाने के बाद ही आगे बढ़ें। देवशयनी पर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मौका न गवाएं, वक्त के साथ आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जा रही है। अपनी ताकत के सााि आगे बढ़ते रहें। समय के साथ बुरा वक्त निकल जाएगा।