Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

MP Hotel Nameplate Demand: सावन से पहले एमपी में उठी होटलों पर नेमप्लेट जरूरी करने की मांग, धार्मिक संगठनों ने उठाई आवाज

सावन महीने की शुरुआत से पहले उज्जैन में धार्मिक संगठनों ने होटल संचालकों की नेमप्लेट अनिवार्य करने की मांग उठाई है। संगठनों की मांग है कि महाकाल मंदिर मार्ग पर स्थित होटल और रेस्टोरेंट पर संचालक के स्पष्ट नाम की तख्ती लगे।

Vikram Jain by Vikram Jain
July 2, 2025-5:30 PM
in इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, टॉप न्यूज, नर्मदापुरम, भोपाल, मध्यप्रदेश, रीवा, शहडोल, सागर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Ujjain Shop Nameplate Demand: सावन का महीना पास आते ही एक बार फिर उत्तर प्रदेश और उतराखंड की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी दुकान पर दुकानदार का नाम लिखने की मांग उठने लगी है। मध्य प्रदेश में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर होटलों और दुकानों पर नेमप्लेट लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

सावन से पहले उज्जैन में धार्मिक संगठनों ने प्रशासन से होटल संचालकों की नाम और पहचान वाली नेमप्लेट अनिवार्य करने की मांग की है। हिंदू संगठनों का कहना है कि बाब महाकाल के मंदिर जाने वाले रास्तों में आने वाले सभी होटल और रेस्टोरेंट के बाहर मालिक का नाम, पहचान से जुड़ी डिटेल्स लिखी होनी चाहिए। धार्मिक संगठनों ने यह मांग भक्तों की आस्था, विश्वास और सुरक्षा को लेकर उठाई है।

आस्था को लेकर धार्मिक संगठनों की चिंता

जैसे-जैसे सावन का महीना नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे महाकाल की नगरी उज्जैन में धार्मिक संगठनों द्वारा एक विशेष मांग उठाई जा रही है। यह मांग है कि महाकाल मंदिर जाने वाले रास्तों पर मौजूद सभी होटल और रेस्टोरेंट पर मालिक का नाम साफ-साफ लिखा जाए।

धार्मिक संगठनों का कहना है कि सावन एक पवित्र महीना होता है और इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। संगठनों के अनुसार महाकाल मंदिर मार्ग पर कई ऐसे होटल और रेस्टोरेंट हैं, जिनके नाम तो हिंदू संस्कृति से प्रेरित हैं, लेकिन उनके संचालक मुस्लिम हैं। मुस्लिम संचालकों द्वारा चलाए जा रहे होटल-रेस्टोरेंट के नाम हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर रखे जाते हैं। इससे श्रद्धालुओं को भ्रम होता है और वे बिना जानकारी के वहां भोजन कर लेते हैं।

होटल-रेस्टोरेंट पर मालिक का नाम लिखें

सावन जैसे पवित्र अवसर पर जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं, तो भोजन करते समय भ्रम की स्थिति बन जाती है। कभी-कभी उन्हें नॉनवेज भोजन भी परोसा दिया जाता है, इससे टकराव की स्थिति बन जाती है, और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है। धार्मिक संगठनों ने मांग उठाई की भक्तों की आस्था, विश्वास और सुरक्षा को लेकर होटल और दुकान मालिक की नाम और डिटेल्स की नेमप्लेट लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए। प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखाए।

भोजन को लेकर विवाद की आशंका

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के पदाधिकारी महेश पुजारी ने बताया कि, “कई बार श्रद्धालु किसी भी होटल में फलाहार समझकर भोजन कर लेते हैं, पर वहां नॉनवेज परोसा जाता है। बाद में जब उन्हें जानकारी मिलती है तो विवाद की स्थिति बन जाती है और उनकी भावनाएं आहत होती हैं। अगर होटल या ढाबे पर मालिक का नाम दिखाई तो भक्तों को आसानी होगी।

कई होटल-रेस्टोरेंट के मालिक मुस्लिम

हिंदूवादी संगठनों के अनुसार, बाबा महाकाल मंदिर क्षेत्र में लगभग 600 से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट हैं, जिनमें से 200 से अधिक होटलों को मुस्लिम चला रहे हैं। इन्हें देखने पर ऐसा लगता यह होटल या ढाबा किसी हिंदू का है, लेकिन ऐसा नहीं होता। हिंदूवादी नेता रितेश माहेश्वरी ने बताया कि कई बार श्रद्धालुओं को भोजन में हड्डी या नॉनवेज मिलने की शिकायतें मिली हैं। इसलिए सभी दुकानों और होटलों पर मालिक के नाम की नेमप्लेट जरूर लिखी होना चाहिए।

महामंडलेश्वर ने किया समर्थन

महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा, “सावन में हजारों भक्त उज्जैन आते हैं। कई बार उन्हें यह पता नहीं होता कि वे किस होटल में खा रहे हैं और वहां क्या बन रहा है। मालिक का नाम नेमप्लेट पर लिखा रहेगा तो भ्रम नहीं होगा। मालिक का नाम लिखा रहने पर कोई विवाद नहीं होगा और आस्था बनी रहेगी।

क्यों जरूरी मानी जा रही मांग?

  • सावन के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आते हैं।
  • आस्था और धार्मिक भावनाएं इस महीने में सर्वोपरि होती हैं।
  • खाने को लेकर श्रद्धालुओं की सतर्कता जरूरी है।
  • नाम स्पष्ट होने से नॉनवेज परोसने जैसे मामलों से बचा जा सकेगा।
  • धार्मिक और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में यह कदम सहायक हो सकता है।

सावन कब से शुरू हो रहा है?

इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान महाकाल मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है। यहां बड़ी संख्या में कावड़ यात्री पहुंचते हैं, ऐसे में धार्मिक संगठनों की यह मांग भक्तों की आस्था, विश्वास और सुरक्षा के संदर्भ में उठाई गई है। होटल और रेस्टोरेंट पर मालिक का नाम लिखे जाने से न सिर्फ पारदर्शिता आएगी, बल्कि आने वाले भक्तों को यह भी जानकारी मिलेगी कि वे कहां भोजन कर रहे हैं।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP NEWS: बीमारी ठीक होने का झांसा देकर धर्मांतरण का दबाव, हिंदू दंपत्ति से ठग लिए जेवर और 2 लाख रुपए, VHP ने किया हंगामा

Jabalpur Religion Conversion Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर धर्मांतरण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू दंपत्ति को बेटी की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनके कीमती जेवर और करीब दो लाख रुपए भी हड़प लिए। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Vikram Jain

Vikram Jain

Related Posts

इंदौर

MP Police Bharti: मध्यप्रदेश पुलिस में 3 साल में भरे जाएंगे 22 हजार 500 खाली पद, CM मोहन का ऐलान, भर्ती बोर्ड भी बनेगा

August 15, 2025-9:17 PM
इंदौर

Youth Congress controversy: MP यूथ कांग्रेस की FB पोस्ट पर बवाल, हैशटैग में ‘Independence Day Pakistan’ देख भड़की BJP

August 15, 2025-6:33 PM
MP Sarkari Flat Offer
अन्य

MP Sarkari Flat Offer: फ्लैट और प्लॉट खरीदने का ये आखिरी मौका, इन लोकेशन्स पर मिलेंगे सस्ते घर, इस तारीख तक कर लें आवेदन

August 15, 2025-5:47 PM
Indore Conjoined Twins
अन्य

Conjoined Twins Indore: इंदौर में जन्मी कंजोइंड ट्विन्स, जिसके 2 सिर, 2 दिल, 4 हाथ और 1 छाती, पेट, लेकिन बचना मुश्किल

August 15, 2025-1:35 PM
Load More
Next Post
Indian Navy Agniveer Recruitment 2025

Agniveer Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में अग्नीवीर के पदों पर भर्ती का बड़ा मौका, इस दिन से आवेदन कर सकते हैं शुरू

CG Balod ASI Suicide News
छत्तीसगढ़

Balod News: बालोद जिले में थाने के बैरक में ASI ने की आत्महत्या, डिप्रेशन से जूझ रहे थे हीरामन मंडावी, थाने में हड़कंप

August 16, 2025-12:21 PM
उत्तर प्रदेश

Parag Agrawal: ट्विटर से हटने के बाद पराग अग्रवाल की धमाकेदार वापसी, नई AI कंपनी Parallel से एलन मस्क को दी सीधी चुनौती

August 16, 2025-11:56 AM
Ujjain BJP leader Attack
इंदौर

Ujjain BJP leader Attack: उज्जैन में बीजेपी नेता कराड़ा पर कुल्हाड़ी से हमला, पहले टक्कर मारकर गाड़ी रोकी, फिर किया वार

August 16, 2025-11:33 AM
ISCKON Raipur Krishna Janmashtami 2025
छत्तीसगढ़

Krishna Janmashtami 2025: राजधानी रायपुर में जन्माष्टमी की धूम, ISKCON मंदिर से लेकर बांके बिहारी तक गूंजे जयकारे

August 16, 2025-11:23 AM
छत्तीसगढ़

Today Gold Silver Prices: जन्माष्टमी के दिन सस्ता हुआ सोना, नहीं कम हो रहें चांदी के भाव, जानें अपने शहर के ताजा रेट

August 16, 2025-11:17 AM
Janmashtami Radha Krishna jewelry
इंदौर

Janmashtami: राधा-कृष्ण पहनेंगे 100 करोड़ के एंटीक गहने, हीरा, पन्ना, माणिक, पुखराज, नीलम जड़ित हैं आभूषण, सुरक्षा भी कड़ी

August 16, 2025-11:10 AM
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.