Low Cost High Profit Business Idea: हर कोई चाहता है कि उसका अपना बिजनेस हो, लेकिन शुरुआत में सबसे बड़ी चुनौती होती है कम पूंजी और मुनाफे को लेकर अनिश्चितता। अगर आप भी कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं और आपका बजट 8 लाख रुपये से कम है, तो टोमैटो सॉस का बिजनेस (Tomato sauce Business) आपके लिए परफेक्ट है। क्योंकि इसकी मांग हर घर, होटल और रेस्टोरेंट में बनी रहती है।
Business Idea: टोमैटो सॉस की लगातार बढ़ रही मांग
भारत में फास्ट फूड कल्चर ने टोमैटो सॉस की खपत को तेजी से बढ़ाया है। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक हर कोई स्नैक्स के साथ टोमैटो सॉस (Tomato sauce) पसंद करता है। यही कारण है कि सालभर इसकी डिमांड बनी रहती है, जिससे ये बिजनेस सीजनल नहीं बल्कि लगातार चलने वाला है।
टोमैटो सॉस बनाने की आसान प्रक्रिया
टमाटरों को धोकर उबाला जाता है और पल्पर मशीन से छाना जाता है। फिर उसमें मसाले, सिरका और प्रिज़रवेटिव डालकर गाढ़ा करके बोतलों में भरा जाता है। ये पूरी प्रोसेस बेहद सरल और कम समय में संभव है, जिससे उत्पादन भी तेजी से हो सकता है।
फैक्ट्री लगाने के लिए जरूरी स्पेस और मशीनों का खर्च
जगह की जरूरत: 500–800 स्क्वायर फीट
मशीनरी लागत:
मशीन का नाम | अनुमानित लागत (₹) |
---|---|
पल्पर | 60,000 |
स्टीम जैकेटेड केटल | 40,000 |
स्टिरर | 20,000 |
प्रिसिजन वेटिंग स्केल | 10,000 |
कंटेनर व वेसल्स | 20,000 |
कंप्यूटर/ऑफिस सेटअप | 30,000 |
कुल फिक्स्ड पूंजी | 2,00,000 |
मासिक कर्मचारियों की जरूरत और वेतन
कर्मचारी | मासिक वेतन (₹) |
---|---|
मैनेजर | 15,000 |
2 सेल्समैन | 24,000 |
स्किल्ड वर्कर | 10,000 |
सेमी-स्किल्ड वर्कर | 8,000 |
कुल वेतन | 57,000 प्रति माह |
अन्य मासिक खर्च
मद | मासिक खर्च (₹) |
---|---|
बिजली | 6,500 |
पानी | 1,000 |
किराया | 10,000 |
ट्रांसपोर्ट | 1,000 |
कुल | 18,500 |
कुल लागत और वर्किंग कैपिटल
- फिक्स्ड कैपिटल: ₹2,00,000
- वर्किंग कैपिटल (3 महीने के लिए): ₹5,82,000
- कुल लागत: ₹7,82,000
इसमें से सिर्फ 25% यानी ₹1,95,500 आपकी जेब से जाएगा, बाकी बैंक लोन से मिल सकता है।
मुनाफा और रिटर्न
- वार्षिक उत्पादन: 30,000 किलो
- बिक्री मूल्य (प्रति किलो): ₹95
- सालाना टर्नओवर: ₹28,50,000
- सालाना खर्च: ₹24,37,975
- शुद्ध मुनाफा: ₹4,12,025
- रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI): 52.68%
- नेट प्रॉफिट रेशियो: 14.45%
कम लागत में बड़ा मुनाफा, आज ही करें शुरुआत
इस बिजनेस को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), स्टार्टअप इंडिया (Start up India) जैसे स्कीमों के तहत बैंक से आसान शर्तों पर लोन भी मिल सकता है। इससे युवा और महिला उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। टोमैटो सॉस का बिजनेस न केवल बाजार में टिकाऊ है, बल्कि इसमें मुनाफे की भी जबरदस्त संभावना है। केवल 8 लाख से कम की लागत में आप अपना प्रोडक्शन यूनिट शुरू कर सकते हैं और कुछ ही महीनों में लाखों की कमाई कर सकते हैं। यही समय है आत्मनिर्भर बनने का।
ये भी पढ़ें : Business Idea: बरसात में करें इन सब्जियों की खेती, सिंचाई की जरूरत भी कम और घर आएगा मोटा पैसा, जानें ये बिजनेस आइडिया
Disclaimer: यह बिजनेस आइडिया केवल सामान्य जानकारी के लिए है। निवेश या व्यापार शुरू करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति, बाजार जोखिम और स्थानीय नियमों का ध्यानपूर्वक मूल्यांकन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञों की सलाह लें। बंसल न्यूज या लेखक किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।