UGC NET 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC NET 2025 परीक्षा की आंसर-की कभी भी जारी की जा सकती है। यह परीक्षा 25 से 29 जून के बीच दो शिफ्टों में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट net.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की देख सकेंगे।
एनटीए द्वारा जारी की जाने वाली आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे और यह अंदाजा लगा पाएंगे कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा।
परीक्षा शेड्यूल
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्र होंगे।
आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले net.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “UGC NET 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की ओपन होगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
- आंसर-की जारी होने के बाद 2 से 3 दिन की समय सीमा में आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
- किसी उत्तर पर आपत्ति जताने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 शुल्क देना होगा।
- साथ ही आपको उचित प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।
RRB ALP 2025 Result Out: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पद के लिए आयोजित CBT 2 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी
RRB ALP 2025 Result Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CEN 1/2024 के तहत सहायक लोको पायलट (ALP) पद के लिए आयोजित CBT 2 परीक्षा 2 और 6 मई को कराई गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..