CG Weather Update 26 June – 30 June: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेशभर में बुधवार सुबह से ही झमाझम बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी (Yellow and Orange Alert) किया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि बारिश का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।
कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, भारी बारिश की संभावना
बारिश के आंकड़े और प्रमुख क्षेत्रों की स्थिति
प्रदेश के कई जिलों में व्यापक वर्षा हुई है। जांजगीर के बम्हनीडीह में 8 सेमी, जनकपुर, भरतपुर में 7 सेमी, कांसाबेल और भोपालपट्टनम में 6-6 सेमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है और कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर, नदी-नाले उफान पर
मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग (Surguja Division) के जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना (Chance of rain) जताई गई है। इस क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। रायगढ़, जशपुर, अंबिकापुर और बलरामपुर जैसे इलाकों में भारी वर्षा के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ में दर्ज वर्षा का वितरण
जिला | वर्षा (मिमी) | कवरेज स्तर |
---|---|---|
बलरामपुर | 24.0 | कुछ स्थानों पर |
सरगुजा | 8.3 | कुछ स्थानों पर |
कोरिया | 8.2 | कुछ स्थानों पर |
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी | 7.1 | कुछ स्थानों पर |
सूरजपुर | 11.5 | अनेक स्थानों पर |
जशपुर | 58.6 | सभी स्थानों पर |
रायगढ़ | 39.5 | अनेक स्थानों पर |
सक्ती | 32.7 | अनेक स्थानों पर |
सरायपाली-बिलाईगढ़ | 14.3 | अनेक स्थानों पर |
महासमुंद | 2.8 | कुछ स्थानों पर |
गरियाबंद | 19.4 | अनेक स्थानों पर |
रायपुर | 1.6 | कुछ स्थानों पर |
दुर्ग | 9.2 | कुछ स्थानों पर |
बेमेतरा | 2.3 | कुछ स्थानों पर |
कबीरधाम | 14.7 | कुछ स्थानों पर |
मुंगेली | 3.0 | कुछ स्थानों पर |
बिलासपुर | 36.0 | अनेक स्थानों पर |
कोरबा | 48.3 | अनेक स्थानों पर |
मरवाही-गौरेला-पेंड्रा | 23.3 | अनेक स्थानों पर |
जांजगीर-चांपा | 82.2 | सभी स्थानों पर |
बलौदाबाजार-भाटापारा | 18.0 | अनेक स्थानों पर |
धमतरी | 15.6 | अनेक स्थानों पर |
बालोद | 19.2 | अनेक स्थानों पर |
कांकेर | 47.2 | सभी स्थानों पर |
कोंडागांव | 28.4 | सभी स्थानों पर |
नारायणपुर | 26.0 | सभी स्थानों पर |
दंतेवाड़ा | 14.2 | सभी स्थानों पर |
सुकमा | 21.5 | सभी स्थानों पर |
बीजापुर | 58.2 | सभी स्थानों पर |
बस्तर | 25.3 | अनेक स्थानों पर |
राजनांदगांव | 3.9 | कुछ स्थानों पर |
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | 0.0 | शुष्क |
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | 29.0 | सभी स्थानों पर |
राजधानी रायपुर समेत सभी संभागों में भारी वर्षा की चेतावनी
IMD के अनुसार, 26 जून से राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभागों में मध्यम से भारी वर्षा (CG Weather Update) की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने खासकर राजधानी रायपुर में अगले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा का पूर्वानुमान जताया है, जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आगामी पूर्वानुमान और चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। रायपुर समेत कई शहरों में बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी (lightning warning) भी दी गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम विभाग के अलर्ट (CG Weather Alert) पर ध्यान दें।
चक्रवात और द्रोणिका का दबाव बना रहा है भारी बारिश का कारण
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) और मध्य भारत में सक्रिय द्रोणिका (ट्रफ लाइन) की वजह से छत्तीसगढ़ में यह भारी वर्षा हो रही है। इस प्रणाली के कारण नमी से लदी हवाएं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश करा रही हैं।
चूंकि अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है, इसलिए प्रशासन ने लोगों को सचेत रहने को कहा है। नदियों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।