Aaj ka Rashifal 26 June 2025 Guruvar Pratipada Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि ( Pratipada Tithi) रहेगी। मेष को तनाव भरा रह सकता है दिन, वृष वाले काम में रखें गोपनियता, मिथुन कर्क का दैनिक राशिफल।
गुरुवार ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। 26 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri Day 1) की शुरुआत हो रही है। चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि का पहला दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए आज 26 जून का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क
मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 26 जून
मेष राशि वालों के लिए 26 जून गुरुवार का दिन व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा। आपको सलाह दी जा रही है कि आप अधिनस्थ कर्मचारियों की पैमेंट सही समय पर करने की सलाह दी जा रही है। बदलता मौसम आपको बीमार कर सकता है इसलिए आपको सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। किसी के प्रति जल्दी आकर्षित न हों तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
आपकी सोची गई योजनाएं पूरी होने से मन खुश रहेगा। हो सकता है रिश्तेदारों के कारण तनाव की स्थिति बन जाए। गुरुवार 26 जून को बन रहा सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग आपको प्रमोशन के योग बना सकता है। यदि थॉयरायड के पेशेंट हैं तो आपको परेशानी हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 26 जून
वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में दिन प्रसन्नता लेकर आएगा। कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको गोपनीयता रखनी होगी। आपका मजाक मस्ती का व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। गजकेसरी योग के आपको व्यापार में लाभ के योग बनाएगा। घर में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।
मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 26 जून
मिथुन राशि वालों को व्यापार में टीमवर्क के साथ काम करते हुए आगे बढ़ना होगा। पार्टनरशिप में काम करने से पहले सौ बार सोच लें वरना परेशानी हो सकती है। लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर आपका वाद विवाद भी हो सकता है। किसी बातको लेकर मन में उलझन हो सकती है। आलस्य छोड़ने की सलाह आपको दी जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपको तकनीकी साधनों का सहारा लेना होगा तभी कामयाबी मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 26 जून
कर्क राशि में जो लव लाइफ में हैं उनकी पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जो स्टूडेंट्स हैं या कलाकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता का सामाना करना पड़ सकता है। यदि कर्मचारी हैं तो कार्यक्षेत्र में अधिकारी के सामने अपना ज्ञान बिखरने से बचना होगा। वरना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यदि आप डिप्रेशन के मरीज हैं तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।