आज का इतिहास : 2015 – पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्योहार मनाया जाता है। और 21 जून की खासियत है कि ये दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी।
2012 – ऑस्ट्रेलिया जा रही नाव डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत हो गई थी।
2009 – साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।
1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें थे।
1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने और वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
1912 – प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ था।
1905 – नोबेल पुरस्कार विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म हुआ था।