मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। जहां ये मौसम राहत लाता है, वहीं फूड इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। खासकर कुछ फल ऐसे हैं, जिन्हें इस समय खाना नुकसानदायक हो सकता है। तरबूज और खरबूजे बारिश में जल्दी खराब हो जाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। जामुन पर बारिश के मौसम में कीटनाशक और मिट्टी जम जाती है, जिसे बिना धोए खाना संक्रमण का कारण बन सकता है। पके आम बारिश में अंदर से सड़ सकते हैं और फंगस का घर बन सकते हैं। लीची भी जल्दी खराब हो जाती है और उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। सबसे ज़्यादा खतरा कटे फलों से है जो खुले में बिकते हैं, इनसे पेट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए ज़रूरी है कि फल हमेशा अच्छे से धोकर खाएं, कटे हुए और सड़े फलों से दूर रहें। थोड़ी सी सावधानी से आप इस मौसम को भी सुरक्षित और सेहतमंद बना सकते हैं।