Ladli Behna Yojana 25th installment: 16 जून, सोमवार देरशाम को मुख्यमत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत 1.27 करोड़ बहनों के खातों में 25वीं किस्त (25th installment) ट्रांसफर की।
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर शगुन के रूप में बहनों को 250 रुपए और बढ़ाकर दिए जाएंगे। यानी बहनों के खातों में बढ़कर कुल 1500 रुपए आएंगे। सीएम ने कहा कि बेलखेड़ा में सरकारी कॉलेज खोला जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्राम बेलखेड़ा, बरगी, जिला जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण #Jabalpur#लाड़ली_बहना_MP @DrMohanYadav51 https://t.co/knPodrUrVp
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 16, 2025
जबलपुर के बरगी से सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर की गई। बहनों को कुल 1551.44 करोड़ रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी ट्रांसफर की गई। 27 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर की राशि ट्रांसफर की।
पहले 13 जून को आने वाली थी किस्त
योजना की 25वीं किस्त 13 जून को जारी होने वाली थी, लेकिन अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के दुखद विमान हादसे के बाद यह सरकार ने यह कार्यक्रम कैंसिल कर दिया था। दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मदद प्रदान करना है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला के खाते में हर महीने 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 22 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें से 15 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से बने 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 7 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत वाले 3 नए कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
अगले महीने मेद्यावी छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी।
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
MP Monsoon Entry: एक दिन लेट मानसून की एंट्री, निमाड़ के रास्ते पहुंचा MP, 8 दिन से महाराष्ट्र में थमा था
MP Monsoon Nimar Entry 2025: मध्यप्रदेश में 16 जून, सोमवार को मानसून ने दस्तक दे दी। एक दिन लेट सही लेकिन निमाड़ के रास्ते एंट्री हो चुकी है। निमाड़ सहित आसपास के कई जिलों में तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें…