आज का इतिहास : 2002 – 12 जून से ही बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।
देश और दुनिया में 12 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे…
दुनिया भर में लाखों बच्चों का बाल श्रम के ज़रिए शोषण किया जाता है। विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस 12 जून को मनाया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जिसका उद्देश्य इस गंभीर, जानलेवा मुद्दे के बारे में जागरूकता फैलाना है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने 2002 में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत की थी ।
2016 – सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता था।
2008 – 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को पुरस्कृत किया गया।
2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में 4 भारतीयों का चयन हुआ था।
2001 – सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश की वार्ता शुरू हुई थी।
1998 – भारत और पाक को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया।
1972 – महात्मा गांधी के जीवन पर 8 खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
1957 – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म हुआ था।