Aaj ka Rashifal 10 June 2025 Mangalvar Chaturthi Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: मंगलवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि ( Chaturdashi Tithi) रहेगी। मंगलवार 10 जून का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा।
मंगलवार 10 जून को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल का धनु, मकर, कुंभ, मीन आज 10 जून का राशिफल (Today Horoscope)।
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 10 जून
धनु राशि (Sagittarius) 10 June 2025
धनु राशि वालों के लिए व्यापार में तरक्की मिलेगी। प्रगति में आ रही बाधाएं दूर होंगीं। हालांकि उसमें थोड़ा समय लगेगा। आर्थिक रूप से कोई एग्रीमेंट करने वाले हैं तो आपको उसमें फाइनली अंतिम रूप दिया जा सकता है। पैसा आपकी ओर खिचा चला आएगा। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ेगा। जिसके चलते आपको तनाव हो सकता हैं
मकर राशि (Capricorn) 10 June 2025
मकर राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर हट कर कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो इससे बचना होगा। शारीरिक रूप से सुस्ती महसूस करेंगे। संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता हैं ऐसे मामलों को शांति से निपटाएंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) 10 June 2025
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आराम देने वाला रहेगा। कोई काम को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी। काम के सिलसिले में हो सकता है कहीं जाना पड़ जाए। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ा होगा। बिना काम की चीजों के पीछे न पड़ें। आसानी से जीने का लक्ष्य बनाएंगे। जो चीज व्यवहारिक नहीं है उसके पीछे न पड़ें।
आपकी लीडरशिप क्वालिटी बढ़ैगी।
मीन राशि (Pisces) 10 June 2025
मीन राशि के जातकों के लिए दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा। दान-पुण्य के काम मन लगेगा। मानसिक शान्ति और सुकून से मन खुश रहेगा। अगर बैंक संबंधी लेन-देन करने वाले हैं तो इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: सिंह को मिलेगा किस्मत का साथ, तुला को मिलेंगे अनुकूल रिजल्ट, कन्या-वृश्चिक का दैनिक राशिफल