CM Mohan Yadav के छोटे बेटे की सगाई, सादे समारोह में हुई रिंग सेरेमनी, जानिए कौन हैं होने वाली छोटी बहू.?
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है…. सीएम के बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई हो गई है.. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है… सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन। इस समारोह का आयोजन सीएम हाउस में हुआ, जिसमें बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए.. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनके परिवार का दूसरा बड़ा आयोजन है। इससे पहले उनके बड़े बेटे वैभव की शादी भी सादे माहौल में हुई थी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की जिस लड़की से शादी हुई है वह भी डॉक्टर है। डॉक्टर इशिता यादव खरगोन के दिनेश यादव की बेटी हैं। वहीं उनके बेटे अभिमन्यु एमबीबीएस करने के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं… हालांकि छोटे बेटे की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इसी साल दोनों की शादी भी होगी…