CG Atishesh Shikshak News: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित 13709 अतिशेष शिक्षकों का समायोजन पूरा कर लिया हैं। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 33 जिलों में किये गये शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (CG Atishesh Shikshak) की जिलेवार सूची 5 जून की डेट में जारी की है। काउंसलिंग के बाद जिला स्तर पर जारी सूची में साफ दिख रहा है कि सबसे ज्यादा पोस्टिंग बिलासपुर में 649 शिक्षकों की हुई है।
रायपुर में 630, कांकेर में 602, बलरामपुर में 553, रायगढ़ में 523, महासमुंद में 444 और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 406 शिक्षकों को नई जगह मिली है। शिक्षा विभाग का यह कदम स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा बदलाव लाने वाला माना जा रहा है। इस प्रक्रिया से न केवल शिक्षकों को उनकी योग्यता और आवश्यकता के अनुसार स्थान मिला है, बल्कि छात्रों को भी बेहतर शिक्षण सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
काउंसलिंग की जानकारी 05.06.2025 की स्थिति में
काउंसलिंग दिनांक | जिला का नाम | काउंसलिंग संख्या / पदस्थापना आदेश |
---|---|---|
31.01.2025 | कोरबा | 300 |
सुकमा | 127 | |
महासमुंद | 248 | |
गरियाबंद | 189 | |
बलौदाबाजार | 383 | |
01.06.2025 | सूरजपुर | 237 |
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | 158 | |
सक्ती | 181 | |
जशपुर | 174 | |
सरगुजा | 186 | |
कोरिया | 78 | |
सूरजपुर | 191 | |
मुंगेली | 164 | |
02.06.2025 | खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | 140 |
दुर्ग | 287 | |
राजनांदगांव | 253 | |
बालोद | 270 | |
महासमुंद | 444 | |
बलौदाबाजार | 130 | |
नारायणपुर | 94 | |
बीजापुर | 186 | |
बस्तर | 217 | |
कोण्डागांव | 236 | |
नारायणपुर | 96 | |
बीजापुर | 85 | |
दंतेवाड़ा | 222 | |
रायगढ़ | 163 | |
जांजगीर-चांपा | 159 | |
बालोद | 275 | |
03.06.2025 | दुर्ग | 175 |
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी | 171 | |
मुंगेली | 114 | |
गरियाबंद | 143 | |
जांजगीर-चांपा | 87 | |
रायगढ़ | 523 |
04.06.2025 की जिलेवार युक्तियुक्तकरण (CG Atishesh Shikshak) जानकारी
जिला का नाम | संख्या |
---|---|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 141 |
सक्ती | 210 |
जशपुर | 29 |
सूरजपुर | 126 |
सरगुजा | 289 |
सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 136 |
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | — |
बस्तर | 338 |
कोण्डागांव | 263 |
कांकेर | 602 |
नारायणपुर | 70 |
धमतरी | 254 |
रायपुर | 630 |
कबीरधाम | 276 |
बेमेतरा | 345 |
बिलासपुर | 649 |
जांजगीर-चांपा | 349 |
रायगढ़ | 428 |
सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 406 |
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 185 |
जशपुर | 356 |
कोरिया | 121 |
बलरामपुर-रामानुजगंज | 553 |
सभी 33 जिलों की जानकारी | 13709 |
ये भी पढ़ें: CG Corona Case: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, रायपुर और बिलासपुर में मिले 9 नए संक्रमित, 28 एक्टिव केस
ये भी पढ़ें: CG Teacher News: 17 जून से शुरू होगी बर्खास्त बीएड शिक्षकों की काउंसिलिंग, राज्य सरकार ने शुरू की नियुक्ति प्रक्रिया