OnePlus Pad 3 Tablet Launch: OnePlus ने इंडियन मार्केट में अपना पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन OnePlus 13S लॉन्च किया। लॉन्च के दौरान OnePlus ने अपना सबसे दमदार टैबलेट OnePlus Pad 3 भी पेश किया है।
OnePlus Pad 3 भारत में OnePlus के Pad और Pad 2 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर एंट्री करेगा। इस नए टैबलेट को दमदार बैटरी और शानदार डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। जानिए OnePlus के इस स्मार्टफोन में क्या-क्या खान होने वाला है।
OnePlus Pad 3 लॉन्च प्राइज
OnePlus Pad 3 को इंडिया में लॉन्च करने का ऐलान किया गया है, लेकिन इस टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया।
जबकी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के मार्केट में यह टैबलेट अवेलेबल हो गया है। इंडिया में इस टैबलेट को 40 से 50 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus Pad 3 स्पेसिफिकेशन (OnePlus Pad 3 Tab Specifications)
Feature | Details |
---|---|
Product Name | OnePlus Pad 3 |
Launch Status in India | Announced, pricing and availability yet to be revealed |
Expected Price in India | ₹40,000 – ₹50,000 (Approximate) |
Body & Design | Slim metal body (5.97mm), redesigned rear camera module |
Display Size | 13.2 inches |
Display Resolution | 3.4K resolution, 12-bit color depth, 144Hz refresh rate |
Color Variants | Storm Blue, Frosted Silver |
Processor | Snapdragon 8 Elite |
RAM & Storage | 16GB RAM, 512GB internal storage |
Rear Camera | 13 Megapixels |
Front Camera | 8 Megapixels |
Speaker System | 8 speakers (4 woofers + 4 tweeters) |
Cooling Technology | Graphene-based Vapor Chamber Cooling System |
Battery Capacity | 12,140mAh |
Battery Backup | 6 hours gaming, 70 days standby, 17 hours video playback |
Charging Speed | 80W SUPERVOOC, 18% charge in 10 minutes |
Pre-order Offers | $30 extra discount and free OnePlus 13R (for North America & Europe only) |
Availability in India | Not confirmed yet |
OnePlus Pad 3 डिसप्ले-डिजाइन (OnePlus Pad 3 Display-Design)

OnePlus Pad 3 स्लिम डिजाइन और ऑल-मेटल डिस्प्ले से साथ आता है। इस टैबलेट में 5.97mm की स्लिम बॉडी दी गई है। इस टैबलेट को प्रीमियम लुक देने के लिए इसके पीछे एक नया रीडिजाइन कैमरा माड्युल दिया गया है।
टैबलेट के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 13.2 इंच का डिस्प्ले है, जो 3.4K रेजोल्यूशन, 12-बिट रलर डेप्थ और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आता है। OnePlus Pad 3 में दो कलर ऑप्शन Storm Blue और Frosted Silver दिए गए हैं।
8 स्पीकर्स सिस्टम (OnePlus Pad 3- 8 Speakers System)

OnePlus Pad 3 टैबलेट में 8 स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिसमें 4 वूफर और 4 ट्वीटर लगे हैं। यह कॉन्फ़िगरेशन यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग (Video Streaming) और गेमिंग (Gaming) के टाइम बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देगा।
Snapdragon 8 Elite Processor

OnePlus Pad 3 टैबलेट में Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह प्रोसेसर फास्ट परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए दिया गया है। बता दें कि OnePlus 13S फोन में भी यह चिपसेट है।
यह भी पढ़ें- Monsoon EV Care: बारिश में अपनी Electric Scooter और Bike का ऐसे रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
कैमरा और कूलिंग सिस्टम (Camera and Cooling System)

OnePlus Pad 3 टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें ग्रेफीन बेस्ड वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम (Graphene Based Vapor Chamber Cooling System) है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर डिवाइस को ठंडा रखेगा।
रैम, स्टोरेज और बैटरी बैकअप (RAM, Storage and Battery Backup)

OnePlus Pad 3 में 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टैब में 12,140mAh की बैटरी है, जो AAA गेमिंग में 6 घंटे, स्टैंडबाय पर 70 दिन और वीडियो प्लेबैक में 17 घंटे तक का बैकअप देती है। इसे 80W SUPERVOOC चार्जिंग से लैस किया गया है, जो सिर्फ 10 मिनट में 18% तक बैटरी चार्ज कर देता है।
प्री-ऑर्डर और ऑफर्स
OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट (OnePlus.com) पर OnePlus Pad 3 को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। सब्सक्राइब करने पर $30 तक का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा OnePlus 13R को फ्री में पाने का भी मौका आपके पास है। फिलहाल यह ऑफर केवल नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के ग्राहकों के लिए अवेलेबल है, इंडिया में इसकी उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- iPhone 16 Discount: Amazon-Flipkart पर डिस्काउंट में मिल रहा iPhone 16, किस पर कितना सस्ता, कहां से खरीदना बेहतर?