आज का इतिहास : BJP के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
देश और दुनिया में 26 मई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे… भारतीय जनता पार्टी के संसदीय अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी का 26 मई 2014 से भारत के 15वें प्रधानंत्री का कार्यकाल आरम्भ हुआ… मोदी के साथ 45 अन्य मंत्रियों ने भी समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की… मोदी सहित कुल 46 में से 36 मंत्रियों ने हिन्दी में शपथ ली जबकि अन्य 10 ने अंग्रेज़ी में शपथ ली थी…भाजपा ने इस चुनाव में 282 सीटें जीती जबकि उनके गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने कुल 336 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज की।
2008 – UP सरकार ने अनाज, खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी की।
2007 – भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता संपन्न हुआ।
2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत हुई थी।
2017 – पंजाब के बहुचर्चित पूर्व पुलिस महानिदेशक के. पी. एस. गिल का निधन हुआ था।
1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
1983 – बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का जन्म हुआ था।
1969 – अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
1937 – साउथ सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म हुआ था।