IPL में अभिषेक शर्मा ने डैमेज की Tata की नई कार

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने Tata की नई कार Curvv डैमेज कर दी।

अभिषेक शर्मा RCB के खिलाफ बैटिंग कर रहे थे, तीसरे ओवर में उन्होंने छक्का लगाया।

गेंद बाउंड्री पार सीधी जाकर Tata की नई कार Curvv के शीशे पर लगी और वो डैमेज हो गया।

IPL 2025 से पहले टाटा ग्रुप ने ऐलान किया था कि कार पर गेंद लगने पर वे गांव के बच्चों को 5 लाख रुपये की क्रिकेट किट देंगे।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रन से हरा दिया।

WPL 2024 में RCB की एलिस पैरी के छक्के से पंच EV कार का शीशा टूटा था। टाटा ग्रुप ने उन्हें उसी टूटे शीशे का मोमेंटो बनाकर दिया था।