आज का इतिहास : 2000 – हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ था।
मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक मुस्लिम परिवार में असरार उल हसन खान के रूप में हुआ था, उनके पिता पुलिस विभाग में तैनात थे… उनके पिता अपने बेटे को अंग्रेजी शिक्षा दिलाने के लिए बहुत उत्सुक नहीं थे इसलिए मजरूह को पारंपरिक ‘ मदरसा शिक्षा’ के लिए भेजा गया। मजरूह एक फ़िल्म गीतकार के रूप में लोकप्रिय थे। गीतकार के रूप में उनकी आखिरी फिल्म वन 2 का 4 थी , जो 2001 में उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई थी।
2015 – आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया था।
2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया था।
1985 – बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 10 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी।
1883 – ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया था।
1973 – भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म हुआ था।
1959 – साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया था।
1954 – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ था।