Weekly Horoscope 26 May-1 June 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Lucky Unlucky Date: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार ग्रहों की चाल आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी। 26 मई से नए सप्ताह की शरुआत हो रही है। ऐसे में आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा। इसी बीच नौतपा (Nautapa 2025) भी चलेंगे.
ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग आपके सप्ताह की शुरुआत लेकर आएगा। Weekly Horoscope: वृष, मिथुन, कर्क राशि को धन लाभ के योग, 26 मई- 1 जून किसके लिए लकी रहेगी. सूर्य, मंगल, बुध की चाल से आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाला है।
जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) से कि के लिए कैसा बीतेगा। पढ़ें 26 मई से 1 जून का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 29 May-1 June)।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। चहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। भाई बहनों के साथ संघर्ष हो सकता है। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में गिरावट आ सकती है। कृपया इसका ध्यान रखें।
साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट
इस सप्ताह आपके लिए 26 तारीख के दोपहर तक का समय तथा 31 मई और 1 जून कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।
शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके कुंडली के गोचर के लग्न में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग बन रहा है। इसके कारण आपके कई कार्य आसानी से हो सकते हैं। इसी योग के कारण आपके अंदर जिद की मात्रा बढ़ जाएगी। धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ तनाव संभव है।
साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट
इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 26 तारीख को कोई कार्य करने में आपको पूर्ण सावधानी रखना चाहिए।
उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यालय के कार्यों में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से कोई बहुत मदद नहीं मिलेगी। कचहरी के कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है।
साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में 29 और 30 तारीख को गज केसरी योग बन रहा है। यह एक अत्यंत प्रबल राजयोग है। इसके कारण 29 और 30 तारीख को आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 26, 27 और 28 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।
उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
शुभ दिन
सप्ताह शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। धन आने का योग है। परंतु धन कम मात्रा में आएगा। कचहरी के कार्यों में अत्यंत सावधान रहें। आपके जीवनसाथी का, माता जी का और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी।
साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट
इस सप्ताह आपके लिए 31 मई और 1 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 28, 29 और 30 मई को आपको सावधान रहना चाहिए।
शुभ दिन
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें।
उपाय
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल
धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल
