MP के इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, अब मिलेगा 55% महंगाई भत्ता, मई से मिलेगा लाभ, आदेश जारी
मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है… मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सातवें वेतनमान में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी किया है.. अब कर्मचारियों को कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो मई 2025 के वेतन में शामिल किया जाएगा…
डीए की बढ़ोतरी दो चरणों में की जाएगी.. 1 जुलाई 2024 से DA में 3% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2025 से DA में 2% की वृद्धि होगी.. आपको बता दें कि, ये पहले यह 50% था, जिसमें 1 जनवरी 2024 से 4% की बढ़ोतरी हुई थी.. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का असर सीधे मई 2025 के वेतन में दिखेगा.. वहीं 1 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक के एरियर का भुगतान 5 किस्तों में होगा… ये किस्तें मई 2025 से सितंबर 2025 तक मासिक वेतन के साथ दी जाएंगी.. जो कर्मचारी 1 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 के बीच रिटार्यड या दिवंगत हो चुके हैं, उन्हें संपूर्ण एरियर एकमुश्त दिया जाएगा…