CG Rain Alert: राज्य में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कुल 20 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 21 मई से 23 मई तक पूरे प्रदेश में तेज अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर शुरू
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा, जिसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ेगा। इन हवाओं के कारण जून से सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश होती है, जो खेती-किसानी के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है।
गरज-चमक के साथ तेज हवा की चेतावनी
प्रदेश के कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर समेत मध्यप्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन राहत के आसार
इन जिलों में होगी बारिश?
-
भारी बारिश की संभावना वाले जिले: बीजापुर, सुकमा, मोहला–मानपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़
-
चेतावनी वाले जिले: कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बलरामपुर, बस्तर
-
हल्की बारिश की संभावना वाले जिले: मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया, सुरजपुर, सरगुजा, जशपुर, गौरेला–पेण्ड्रा–मारवाही, मुंगेली
राजधानी रायपुर का हाल
रायपुर में हल्के बादलों के साथ अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में लगभग 5°C की गिरावट दर्ज की गई थी।
अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
दिनांक | पूर्वानुमान | चेतावनी |
---|---|---|
19 मई | कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा | 30-40 किमी/घं. की रफ्तार से अंधड़ |
20 मई | कुछ स्थानों पर वर्षा | 40-50 किमी/घं. की रफ्तार से अंधड़ |
21 मई | कई स्थानों पर बारिश | 50-60 किमी/घं. की रफ्तार से तेज अंधड़ |
22 मई | कई स्थानों पर बारिश | 30-40 किमी/घं. की रफ्तार से अंधड़ |
23 मई | कुछ स्थानों पर वर्षा | 30-40 किमी/घं. की रफ्तार से अंधड़ |
24-25 मई | छिटपुट हल्की वर्षा | कोई चेतावनी नहीं |